ओडिशा की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को पीएम मोदी देंगे सौगात, खाते में भेजेंगे 10000 रुपए

PM Modi Gift: ओडिशा की महिलाओं के लिए खुशखबरी है. उनके खाते में जल्दी ही 10 हजार रुपए आने वाले हैं. 17 सितंबर को पीएम मोदी योजना की शुरुआत करेंगे.

PM Modi Gift|Odisha News|Subhadra Yojana|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर ओडिशा की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को सौगात देंगे. वह 17 सितंबर को ‘सुभद्रा योजना’ की शुरुआत कर सकते हैं. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है. प्रधान ने रविवार (25 अगस्त) को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य की महिलाओं के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सुभद्रा योजना’ की शुरुआत करने ओडिशा आ सकते हैं.

धर्मेंद्र प्रधान बोले- सुभद्रा योजना की शुरुआत करने आएंगे पीएम

पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और दो उपमुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वे 17 सितंबर को ओडिशा में ‘सुभद्रा योजना’ का आरंभ करने के लिए प्रदेश में आएं. प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर सहमति प्रदान कर दी है.

ओडिशा में भाजपा ने किया था महिलाओं को 50 हजार देने का वादा

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमने चुनाव के दौरान प्रत्येक महिला को 50,000 रुपये देने का वादा किया था. ओडिशा के लोगों ने हम पर अपना विश्वास जताया है. इस बीच, ओडिशा में मोहन माझी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने योजना के क्रियान्वयन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) प्रकाशित कर दी है.

21-60 साल तक की गरीब महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीपीएल श्रेणी (गरीबी रेखा से नीचे) के अंतर्गत आने वाली 21-60 वर्ष आयु वर्ग की एक करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत 5 वर्षों तक प्रति वर्ष 10,000 रुपये मिलेंगे.

एएसआई की टीम रत्न भंडार का करेगी निरीक्षण

जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की सूची और रख-रखाव के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अनुरोध पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की एक उच्चस्तरीय टीम जल्द ही 12वीं सदी के मंदिर के खजाने का निरीक्षण करेगी.

पुरी को आधुनिक और आध्यात्मिक शहर के रूप में होगी विकसित

उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार रत्न भंडार में संग्रहीत सभी आभूषणों और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की सूची बनाएगी तथा नवीनतम सूची की तुलना पिछली सूची से करेगी. प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार पुरी को आधुनिक आध्यात्मिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए सभी कदम उठाएगी.

क्या है ‘सुभद्रा योजना’

‘सुभद्रा योजना’ ओडिशा की भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत सरकार हर महिला को 50 हजार रुपए देगी.

सुभद्रा योजना का लाभ किसको मिलेगा

ओडिशा में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली 21 से 60 साल तक की महिलाओं को सुभद्रा योजना का लाभ मिलेगा. सरकार प्रति वर्ष महिलाओं को 10-10 हजार रुपए देगी.

ओडिशा की कितनी महिलाओं को मिलेगा सुभद्रा योजना का लाभ

ओडिशा की बीपीएल श्रेणी की करीब एक करोड़ से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. सरकार 5 साल तक प्रति वर्ष 10 हजार रुपए योजना के लिए चयनित महिला के बैंक अकाउंट में डालेगी.

सुभद्रा योजना के तहत महिलाओं को कितने रुपए मिलेंगे

सुभद्रा योजना के तहत ओडिशा की 21 साल से 60 साल तक की उम्र की महिलाओं को सरकार हर साल 10 हजार रुपए देगी. सरकार ने चुनाव में इसका वादा किया था.

Also Read

सुभद्रा योजना की एसओपी को कैबिनेट की मंजूरी, 21 से 60 वर्ष तक की पात्र महिलाओं को दो किस्त में मिलेंगे 10 हजार रुपये

अपने गृह जिला क्योंझर पहुंचे मुख्यमंत्री, मां तारिणी पीठ के विकास को 50 करोड़ के पैकेज की घोषणा की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >