212 वाहन जब्त कर पुलिस ने वसूला 79,500 रुपये जुर्माना, जानें कहां चला अभियान

ओडिशा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और अपराध रोकथाम के लिए कटक और भुवनेश्वर में विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 212 वाहन जब्त किए गए, जिनमें 90 नशे में वाहन चलाते पाए गए. 79,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

भुवनेश्वर: महिलाओं की सुरक्षा, अपराध की रोकथाम, संगठित आपराधिक गिरोहों पर कार्रवाई तथा मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ अभियान को तेज करने के उद्देश्य से ओडिशा पुलिस ने 26 अगस्त की रात कटक और भुवनेश्वर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया.

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान में अवैध हथियार, अवैध शराब, मादक पदार्थों, आपराधिक गतिविधियों, शराब पीकर वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखी गयी. इसके साथ ही रात में गश्त और वाहनों की जांच भी तेज की गयी. अभियान के दौरान दोनों शहरों में 336 कैडेट सब-इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया. इस दौरान उन्हें जमीनी स्तर पर पुलिसिंग और प्रवर्तन कार्रवाई का व्यावहारिक अनुभव भी मिला.

नशे में वाहन चलाते 90 पकड़े गये

कटक में पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने के 90 मामले पकड़े और 90 वाहन जब्त किये. इनमें 21 चार पहिया और 69 दो पहिया वाहन शामिल हैं. पुलिस ने दो आबकारी मामले दर्ज करते हुए 35 लीटर शराब जब्त की. इसके अलावा, मोडिफाइड साइलेंसर से जुड़े दो मामले पकड़े गये और चार मोबाइल फोन बरामद किये गये.

भुवनेश्वर में 49 चार, 8 तीन और 65 दो पहिया वाहन जब्त

भुवनेश्वर में पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने के 122 मामले दर्ज किये और 122 वाहन जब्त किये. इनमें 49 चार पहिया, आठ तीन पहिया और 65 दो पहिया वाहन शामिल हैं. यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के दौरान 79,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया. चंद्रशेखरपुर थाना पुलिस ने रेत से लदे दो हाइवा जब्त किये.

वहीं, मंचेश्वर थाना पुलिस ने दो आबकारी मामले और मोडिफाइड साइलेंसर से जुड़े दो मामले पकड़े. इसी दौरान खंडगिरी थाना पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान सुनसान स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे तीन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया.

रात में पुलिसिंग को और मजबूत करने पर जोर

इस विशेष अभियान का उद्देश्य रात के समय पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना था. पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, अवैध गतिविधियों, मोडिफाइड साइलेंसर के इस्तेमाल और अन्य सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े उल्लंघनों के खिलाफ कार्रवाई की.

ओडिशा पुलिस ने कहा कि अपराध की रोकथाम, सड़क सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के केंद्रित प्रवर्तन और जमीनी स्तर के पुलिसिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >