CM मोहन माझी के UAE दौरे से ओडिशा को 2.43 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, कई सेक्टरों में निवेश पर सहमति

Odisha Investment: ओडिशा में बड़े निवेश की उम्मीद बढ़ी है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के UAE दौरे के दौरान राज्य को ₹2.43 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले. इन प्रस्तावों में AI, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी, खनिज, लॉजिस्टिक्स, जहाज निर्माण, फूड प्रोसेसिंग और औद्योगिक ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं.

Odisha Investment: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में ओडिशा सरकार का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) निवेश अभियान कई बड़े प्रस्तावों के साथ पूरा हुआ. अबू धाबी और दुबई में आयोजित बैठकों और निवेश कार्यक्रमों के दौरान राज्य को ₹2.43 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्तावित निवेश मिले. इस दौरान 24 MoUs और Investment Intents सामने आए, जबकि कई वैश्विक कंपनियों और निवेश समूहों के साथ सीधे संवाद भी हुए.

मुख्यमंत्री के अनुसार, इन निवेश प्रस्तावों से आने वाले समय में 8.95 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है. प्रस्तावों में मेटल और माइनिंग के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा सेंटर, नवीकरणीय ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, दुर्लभ खनिज, पेट्रोकेमिकल, लॉजिस्टिक्स, जहाज निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण और औद्योगिक बुनियादी ढांचे से जुड़े क्षेत्र शामिल हैं.

IHC और Adani Group के साथ 14 परियोजनाओं पर समझौता

UAE दौरे की प्रमुख उपलब्धियों में International Holding Company (IHC) और Adani Group के साथ 14 प्रस्तावित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हुआ समझौता शामिल है. इन परियोजनाओं में करीब ₹2,10,500 करोड़ के संभावित निवेश की बात कही गई है.

इनमें Naraj में करीब ₹50,000 करोड़ का Hyperscale AI Data Centre Hub और Bedabahal में लगभग ₹40,000 करोड़ का Coal-to-Chemicals Complex शामिल है. इसके अलावा Renewable Energy Equipment Manufacturing, Iron Ore Beneficiation और Slurry-Pellet Chain से जुड़े प्रस्ताव भी हैं.

शिपबिल्डिंग और इंडस्ट्रियल पार्क के प्रस्ताव भी शामिल

करीब ₹20,000 करोड़ के Shipbuilding, Ship Repair और Green Ship Recycling Cluster का प्रस्ताव भी निवेश पाइपलाइन में शामिल है. इसके अलावा Paradip में Petrochemical Downstream और Packaging Park तथा Dhamra में Industrial Park और SEZ से जुड़े प्रस्ताव सामने आए हैं.

दुबई से मिले ₹8,417 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री माझी के UAE दौरे के दूसरे चरण में दुबई से ₹8,417 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले. इसमें पांच MoUs और आठ Investment Intents शामिल थे. इनसे करीब 14,310 रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना जताई गई है.

इन प्रस्तावों में IT और IT-enabled Services, Logistics, Agro-processing, Chemicals, Aluminium, Rare Earths और Circular Economy से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं.

K Raheja Corp, Advanta Seeds और Sharaf Group ने दिखाई रुचि

K Raheja Corp ने IT और ESDM क्षेत्र में करीब ₹4,000 करोड़ के निवेश में रुचि दिखाई. Advanta Seeds ने Agro-processing में ₹800 करोड़ और Sharaf Group ने Logistics Sector में करीब ₹500 करोड़ के निवेश की रुचि दिखाई.

Aluminium Value Chain पर भी रहा फोकस

UAE निवेश अभियान में Aluminium Value Chain पर भी विशेष ध्यान दिया गया. Integrated Aluminium Project के तहत Rayagada में Alumina Refinery और Sundargarh में Aluminium Smelter से जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा हुई.

इससे राज्य में Raw Material Production के साथ Downstream और Value-added Industries को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

Rare Earth और Critical Minerals से जुड़े प्रस्ताव

Critical Minerals और Rare Earths भी निवेश रणनीति का अहम हिस्सा रहे. प्रस्तावित Rare Earth Corridor और Critical Minerals Park ओडिशा को Electronics, Clean Energy, Electric Mobility और Advanced Manufacturing से जुड़ी Global Supply Chain से जोड़ सकता है.

कृषि और निर्यात पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री के UAE दौरे में बड़े उद्योगों के साथ Agriculture और Exports पर भी फोकस किया गया. ओडिशा ने Indian Business and Professional Group (IBPG) के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया.

इसके तहत हल्दी, अदरक, समुद्री उत्पाद और प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स के UAE और Gulf Markets में निर्यात को बढ़ाने पर चर्चा हुई.

₹5,500 करोड़ का Food and Agro-processing Park प्रस्तावित

करीब ₹5,500 करोड़ का UAE-focused Food and Agro-processing Park भी प्रस्तावित परियोजनाओं में शामिल है. इससे किसानों, FPOs, Seafood Producers और Food-processing Companies के लिए Processing, Packaging, Cold Chain और Export Markets तक पहुंच बढ़ सकती है.

पोर्ट और Maritime Economy पर भी जोर

ओडिशा की लंबी coastline और Paradip, Dhamra तथा Gopalpur जैसे ports को UAE investors के सामने राज्य की प्रमुख ताकत के रूप में पेश किया गया. Port Infrastructure, Logistics, Shipbuilding और Export-oriented Industries में निवेश बढ़ने से राज्य की Maritime Economy को नई गति मिलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >