Bhubaneswar News: ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन शाम तक स्थगित

Bhubaneswar News: ओडिशा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही दो पूर्व विधायकों और एक कांस्टेबल को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दी गयी.

Bhubaneswar News: ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र गुरुवार को शुरू हुआ और दो पूर्व विधायकों और राज्य पुलिस के एक कांस्टेबल को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही शाम 4:30 बजे तक स्थगित कर दी गयी.

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने शोक प्रस्ताव रखा

सदन की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पूर्व विधायकों हेमेंद्र प्रसाद महापात्र और कृष्ण चंद्र मलिक तथा पुलिस कांस्टेबल सरोज कुमार प्रधान के निधन पर शोक प्रस्ताव रखने की अनुमति दी. इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन माझी, नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता रमा चंद्र कडम और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विधायक लक्ष्मण मुंडा ने दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की. दिवंगत नेताओं और पुलिस कांस्टेबल के सम्मान में सदन में एक मिनट का मौन रखा गया. इसके बाद, अध्यक्ष ने सभी विधायकों से अनुरोध किया कि वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ एक ‘फोटो सेशन’ के लिए विधानसभा में ही मौजूद रहें.

ओडिशा में पिछले पांच वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में 27,000 लोगों ने जान गंवायी : मंत्री

ओडिशा के वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि पिछले पांच वर्षों में राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 27,167 लोगों की मौत हुई, जबकि इन हादसों में प्रतिवर्ष औसतन 5,433 लोगों ने जान गंवायी. जेना ने सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि राज्य में 2020 और 2024 के बीच 56,830 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 27,167 लोगों की मौत हुई और 50,041 घायल हुए, जिनमें 19,850 गंभीर रूप से घायल हुए थे. उन्होंने बताया कि कोविड महामारी वाले वर्ष 2020 को छोड़कर, जब 9,817 दुर्घटनाओं में 4,738 लोगों की मौत हुई थी, आंकड़ा 5,000 से ऊपर रहा. जेना ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार, 2021 में 5,081 लोग, 2022 में 5,467 और 2023 में 5,739 लोगों ने जान गंवायी. उन्होंने बताया कि 2024 में सबसे अधिक मौतें हुईं, जिसमें 12,375 सड़क दुर्घटनाओं में 6,142 लोगों की जान गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >