ओडिशा विधानसभा चुनाव : राउरकेला से शारदा प्रसाद नायक, बिरमित्रपुर से रोहित जोसेफ तिर्की को टिकट, रघुनाथपाली सीट पर सस्पेंस कायम

ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए बीजू जनता दल ने एक और लिस्ट जारी कर दी है. इसमें शारदा प्रसाद नायक को राउरकेला और रोहित जोसेफ तिर्की को बिरमित्रपुर से टिकट दिया है.

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने अपने शुक्रवार (5 अप्रैल) को विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. इसमें राउरकेला विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक सह श्रम मंत्री शारदा प्रसाद नायक को उम्मीदवार बनाया गया है.

वहीं, बिरमित्रपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक जॉर्ज तिर्की के बेटे रोहित जोसेफ तिर्की को टिकट मिला है. रोहित ने बुधवार को बीजद का दामन थामा था. जिसके बाद से ही उन्हें बिरमित्रपुर विधानसभा सीट से टिकट मिलना तय माना जा रहा था. शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है.

शारदा प्रसाद नायक

राउरकेला विधानसभा सीट से शारदा प्रसाद नायक तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके हैं. मौजूदा सरकार में भी वे श्रम मंत्री हैं. वर्ष 2004 में वे पहली बार बीजद के टिकट पर विधायक बने थे. जिसके बाद 2009 में दोबारा जीत मिलने पर उन्हें राज्य सरकार में आपूर्ति मंत्री बनाया गया था.

वहीं, 2014 के चुनावों में उनके सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय थे. लंबे अंतराल के बाद राउरकेला से चुनाव लड़ने के कारण दिलीप राय को शहरवासियों ने समर्थन दिया और शारदा नायक का लगातार तीसरी बार विधायक बनने का सपना टूट गया था.

Also Read : ओडिशा : नवीन पटनायक की पार्टी बीजद ने उतारे 9 उम्मीदवार, धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे प्रणब प्रकाश दास

हालांकि, वर्ष 2019 में शारदा नायक ने वापसी की और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के निहार राय को परास्त कर विधानसभा पहुंचे. बाद में उन्हें मंत्री भी बनाया गया.

रोहित जोसेफ तिर्की

कद्दावर आदिवासी नेता तथा बिरमित्रपुर के पूर्व विधायक जॉर्ज तिर्की के बेटे रोहित जोसेफ तिर्की ने 2019 में कांग्रेस की टिकट पर बिरमित्रपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. उन्हें 44,412 वोट मिले थे.

भाजपा के शंकर ओराम (60,937 वोट) ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजद के मखलू एक्का (44,586 वोट) दूसरे स्थान पर रहे थे. पहली बार चुनाव में उतरने के बावजूद उन्होंने सभी को कड़ी टक्कर दी थी.

Also Read : ओडिशा : वरिष्ठ कांग्रेस नेता व विधायक सुरेश राउतराय के बेटे सत्तारूढ़ बीजद में शामिल

वहीं इस बार उनके बीजद में शामिल होने के बाद टिकट दिया गया है. रोहित के पिता तथा पूर्व विधायक जॉर्ज तिर्की भी अपने बेटे के समर्थन में खुलकर काम करेंगे.

बीजद की तीसरी लिस्ट में इन्हें मिला टिकट

क्रम संख्याविधानसभा क्षेत्र का नामउम्मीदवार
1.रेंगालीसुदर्शन हरिपाल
2.राउरकेलाशारदा प्रसाद नायक
3.बिरमित्रपुररोहित जोसेफ तिर्की
4.क्योंझरमीना माझी
5.रायरंगपुररेजिन मुर्मू
6.बालेश्वरस्वरूप दास
7.बारबाटी-कटकप्रकाश बेहेरा
8.सालेपुरप्रशांत बेहेरा
9.जयदेवनवकिशोर मलिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >