Sambalpur News: कृष्ण पदचिह्न दर्शन और अक्रूर से भेंट का हुआ जीवंत मंचन

Sambalpur News: बरगढ़ धनुयात्रा महोत्सव के आठवें दिन बुधवार को महाराज कंस ने आस-पास के अंचल का परिदर्शन किया.

Sambalpur News: विश्व प्रसिद्ध बरगढ़ धनुयात्रा महोत्सव के आठवें दिवस पर बुधवार को आयोजित नाट्य अभिनय में दर्शकों ने पौराणिक घटनाओं का भव्य और भावनात्मक मंचन देखा. इस दौरान महाराज कंस राजमहल से नगर भ्रमण के लिए निकले और अपने सैन्य सामंतों के साथ आसपास के अंचलों का परिदर्शन किया.

गोपपुर के विनाश की कंस ने बनायी योजना

इसमें दिखाया गया कि कंस के मन में भय और क्रोध लगातार उफान मार रहा है. आकाशवाणी की प्रतिध्वनि से व्याकुल होकर वह सुरा और नृत्य-संगीत में स्वयं को डूबोकर मन को शांत करने का प्रयास करता है. कंस गोपपुर के विनाश की योजना बनाता करता है और कृष्ण बलराम की हत्या की साजिश के तहत उन्हें मथुरा बुलाने के लिए अक्रूर को भेजने का आदेश देता है. दूसरी ओर अक्रूर यमुना तट पर पहुंचकर कृष्ण पदचिह्नों के दर्शन करते हैं और भाव-विह्वल हो उठते हैं. मंचन में कृष्ण-बलराम द्वारा कंस प्रेरित राक्षस चंद्रचुल और शंखचुल का वध भी दिखाया गया, जिसे दर्शकों ने उत्साह से देखा.

अक्रूर ने नंद राजा को सौंपा धनुयात्रा का निमंत्रण

अक्रूर, कृष्ण और बलराम से मिलकर स्वयं को धन्य महसूस करते हैं और फिर यमुना पार कर गोपपुर के वृंदावन मैदान पहुंचते हैं. वे नंद राजा को कंस द्वारा भेजा गया निमंत्रण पत्र सौंपते हैं और दोनों भाइयों को धनुयात्रा देखने के बहाने मथुरा चलने का आग्रह करते हैं. आठवें दिवस पर अपार जनसमागम को देखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किये गये थे. भीड़ के कारण हाटपाड़ा स्थित राजदरबार को अस्थायी रूप से स्थानीय लोकमंडप स्थित रंगमहल में स्थानांतरित किया गया तथा रंगमहल को हाटपाड़ा राजदरबार का स्वरूप दिया गया है. प्रशासन ने पूरे आयोजन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है.

जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित, विजेता पुरस्कृत

78वें बरगढ़ धनु यात्रा महोत्सव के मौके पर गुरुवार को जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता-2026 आयोजित हुई. महताब शिशु साहित्य संसद और कला माणिक चिल्ड्रन्स मैगजीन की तरफ से स्थानीय लेंगू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल और कॉलेज के 50 से ज्यादा छात्र -छात्राओं ने हिस्सा लिया. यह प्रतियोगिता दो विभागों स्कूल और कॉलेज स्तर पर हुई. बरगढ़ सांसद प्रदीप पुरोहित मुख्य अतिथि, बरगढ़ के लोक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी तथा प्रसार कमेटी के आवाहक प्रह्लाद खोसला सम्मानित अतिथि थे. सीनियर और जूनियर विभाग में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिये गये. कुल 10 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >