Rourkela News: वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के खिलाफ वामपंथियों ने किया प्रदर्शन

Rourkela News: सीटू ने आम बागान में प्रदर्शन कर अमेरिकी सैनिकों की तत्काल वापसी व वेनेजुएला के राष्ट्रपति की रिहाई की मांग की.

Rourkela News: वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को आमबागान में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीआइटीयू) ने विरोध प्रदर्शन किया. सीआइटीयू ने इस हमले की निंदा की और अमेरिकी सैनिकों की तत्काल वापसी और राष्ट्रपति की रिहाई की मांग की. प्रदर्शन में बसंत नायक, श्रीमंत बेहरा, सुरेंद्र दास, हृदयानंद यादव, बीपी महापात्र, जयति साहू, सुरेंद्र महंती, लक्ष्मीधर नायक, चंद्रभानु दास, प्रदीप सेठी, अरु दास और अन्य ने भाग लिया.

तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा करने के लिए किया गया हमला

प्रदर्शन में कहा गया कि अमेरिकी हमला वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा करने के लिए किया गया है. वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी निंदनीय घटना है. वक्ताओं ने सभी लोकतांत्रिक देशों और शांतिप्रिय जनता से अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया.

12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील

सेंट्रल इंडस्ट्रियल ट्रेड यूनियन (सीटू) का 18वां अखिल भारतीय सम्मेलन विशाखापत्तनम में आयोजित हुआ. इसमें 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया. इससे पहले सम्मेलन में श्रम संहिता के खिलाफ आम हड़ताल, वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले की निंदा, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की तत्काल वापसी और सांप्रदायिकता के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान के प्रस्तावों को स्वीकार किया गया. इस सम्मेलन में सुदीप दत्त को अखिल भारतीय अध्यक्ष, एलाराम करीम को महासचिव और एम साईबाबू को कोषाध्यक्ष चुना गया. संस्था के ओडिशा राज्य महासचिव विष्णु मोहंती को चौथी बार अखिल भारतीय उपाध्यक्ष चुना गया, जबकि राज्य अध्यक्ष जनार्दन पति को कार्यकारी समिति सदस्य, झांसी स्वांई, विमान माइति, जहांगीर अली को महापरिषद सदस्य चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >