राउरकेला:लाठीकटा में खंभे से टकरायी बोलेरो,चार की मौत,छह जख्मी

चांदीपोष थाना अंतर्गत राइस मिल के पास शुक्रवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं.

लाठीकटा. चांदीपोष थाना अंतर्गत राइस मिल के पास शुक्रवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चांदीपोष पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिला के भाेगराई से 10 व्यक्ति एक बोलेरो में राउरकेला को आ रहे थे. सुबह छह बजे यह बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद एक खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. सभी घायलों को वाहन से निकाल कर पुलिस ने अस्पताल भेजा. इनमें तपन दाशमहापात्र (56), सरोजिनी दाश महापात्र(50), गगनचंद्र कामिला(70), अमिता मोहंती की मृत्यु हो गयी. जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज राउरकेला सरकारी अस्पताल में चल रहा है. ये सभी लोग राउरकेला के सेक्टर-20 आ रहे थे. चांदीपोष पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इनकी हुई मौत

तपन दाशमहापात्र (56)सरोजिनी दाश महापात्र (50)गगनचंद्र कामिला(70)

अमिता मोहंती

कार दुर्घटना में बाल-बाल बचा चालक

ब्रजराजनगर के गांधी चौक के राजपुर मार्ग पर शुक्रवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. लेकिन कार का चालक बाल-बाल बच गया. जिससे एक हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार, चांदनीमाल के प्रमोद प्रधान अपनी कार से गांधी चौक जा रहे थे. कुसुममुंडा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक विज्ञापन की होर्डिंग से टकरा गयी. लेकिन उसमें उनकी कार मामूली क्षतिग्रस्त होने के बाद भी वे बाल-बाल बच गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >