बिरमित्रपुर के रायबोगा में घर से चोरी मामले में शिक्षिका समेत चार गिरफ्तार

बिरमित्रपुर के रायबोगा में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक शिक्षिका सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान बरामद, दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

बिरमित्रपुर : बिरमित्रपुर के रायबोगा रोड इलाके में एक घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं में से एक सरकारी शिक्षिका भी बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, नौ सितंबर को रायबोगा रोड इलाके में साबिर हसन के घर में चोरी हुई थी.

आभूषण, नकद रुपये और लैपटॉप बरामद, दो नाबालिग अब भी फरार

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिरमित्रपुर पुलिस ने गहन जांच शुरू की. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की मदद ली गयी और एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गयी. आइआइसी राम प्रसाद नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेवती प्रधान, प्रभावती देवी, अयान आलम और राहुल महानंदिया के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से आभूषण, नकद रुपये और लैपटॉप समेत चोरी का सामान बरामद किया है. चारों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट चालान करने के बाद जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

संबलपुर : बाइक चोरी की कोशिश में युवक धराया

हीराकुद बाजार क्षेत्र में बाइक चोरी के प्रयास में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे युवक हीराकुद बाजार चौक पर एक दुकानदार की बाइक चुराने की कोशिश कर रहा था. दुकानदार की नजर पड़ने पर उसने युवक को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाना ले गयी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक हीराकुद में एक ठेकेदार के यहां काम करता है. मामले की जांच की जा रही है.

सुंदरगढ़ : चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सुंदरगढ़ टाउन पुलिस ने बीटी रोड स्थित एक गैराज से स्कूटी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है. आरोपी की पहचान हेमगिर थाना क्षेत्र के बरपाली गांव निवासी चितरंजन सेनापति के रूप में हुई है. उसके पास से चोरी की स्कूटी बरामद हुई. जानकारी के अनुसार, आरएस कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार नंदा ने अपनी स्कूटी मरम्मत के लिए उक्त गैराज में दी थी. स्कूटी चोरी होने पर उन्होंने शुक्रवार को थाना में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा स्कूटी बरामद कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >