Sambalpur News: खरीफ धान खरीद प्रक्रिया में राज्य सरकार की नाकामी के कारण जिले के किसानों को अपना धान बेचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस मुद्दे पर सोमवार को बरगढ़ जिला बीजद ने बरगढ़ जिलापाल के माध्यम से राज्यपाल के नाम मांग पत्र दिया. बीजद नेताओं ने बताया कि सरकार ने 3 लाख 275 किसानों को पेमेंट कर दिया है, जबकि बाकी किसानों को अभी तक पेमेंट नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की धान खरीद की असली तस्वीर भारत सरकार के तथ्य और रिपोर्ट पर आधारित है.बीजद के राज्य उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्रा ने बताया कि अगर किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बीजद किसानों के हक के लिए अपना आंदोलन तेज करेगा. मुख्य मांगों में धान बेचने के टोकन देने में बहुत ज़्यादा देरी, आधे से ज़्यादा पंजीकरण किसानों के टोकन अभी तक नहीं आये हैं, सरकार के गलत फैसलों और प्रशासन नाकामी की वजह से हज़ारों बोरी धान मंडी में पड़ा है, धान की गुणवत्ता और नमी के हिसाब से 2 केजी से 7 केजी प्रति क्विंटल की कटौती, मंडी में बिचौलियों का राज, गलत टोकन बांटना और प्रशासन नाकामी शामिल हैं.
Sambalpur News: धान खरीद प्रक्रिया में सरकार की नाकामी के खिलाफ बीजद का प्रदर्शन

Sambalpur News: धान खरीद प्रक्रिया में सरकार की नाकामी के खिलाफ बीजद का प्रदर्शन
Copied link
बरगढ़ जिला बीजद ने बरगढ़ जिलापाल के माध्यम से राज्यपाल के नाम मांग पत्र दिया.