Durga Puja 2024 : ममता बनर्जी ने दुर्गापूजा आयोजक क्लबों का अनुदान 15 हजार बढ़ाकर किया 85 हजार

Durga Puja 2024 : ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि इस साल 43 हजार क्लबों को दुर्गा पूजा के लिए 85 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा. वर्ष 2025 से यह अनुदान बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया जायेगा.

मुख्य बातें

  • 43 हजार क्लबों को मिलेगा 85 हजार रुपये का अनुदान
  • 2025 से यह राशि बढ़कर एक लाख रुपये कर दी जाएगी
  • बिजली बिल पर छूट 66 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत की गई
  • 15 अक्टूबर कलकत्ता में कार्निवल

Durga Puja 2024 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने दुर्गा पूजा समितियों के लिए सरकारी अनुदान फिर बढ़ा दिया है. पिछले वर्ष पूजा समितियों को 70 हजार रुपये दिये गये थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को घोषणा की कि इस साल 43,000 से अधिक पूजा समितियों को 85,000 रुपये दिये जायेंगे. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अगले साल अनुदान को और बढ़ाया जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बिजली बिल पर छूट बढ़ाने की भी घोषणा की है.

वर्ष 2025 से अनुदान बढ़ाकर कर दिया जायेगा एक लाख रुपये

ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि इस साल 43 हजार क्लबों को दुर्गा पूजा के लिए 85 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा. वर्ष 2025 से यह अनुदान बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया जायेगा. मुख्यमंत्री ने सीईएसई और राज्य बिजली वितरण बोर्ड से पूजा समितियों को बिजली शुल्क में 75 फीसदी छूट देने को कहा है. पिछले साल ममता ने बिजली दरों में 66 फीसदी की छूट देने का अनुरोध किया था. पिछले वर्ष 60 प्रतिशत की छूट दी गई थी.

Mamata Banerjee : विधानसभा में चार विधायकों ने ली शपथ, बीजेपी रही नदारद, ममता बनर्जी ने कहा..

15 अक्टूबर को होगा पूजा कार्निवल का आयोजन

ममता बनर्जी ने कहा, पूजा कार्निवल का आयोजन 15 अक्टूबर को कोलकाता में होगा. उन्होंने जिला प्रशासन से यह तय करने को कहा कि जिले में कार्निवल कब आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही सुररक्षा के विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है. गौरतलब है कि पूजा कार्निवल के दौरान पूजा पंडालों को सम्मानित भी किया जाता है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए क्या ‘इंडिया’ गठबंधन को दे सकेगी मात? अमित शाह बना रहे हैं खास रणनीति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >