कैब ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, बदले के लिए जानबूझकर मारी थी ऑडी में टक्कर, देखिए Video

Video Viral: मुंबई के घाटकोपर एक शख्स ने कैब ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई से कैब ड्राइवर को काफी चोट आई है. उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया है.

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स कैब ड्राइवर को थप्पड़ मारता दिख रहा है. यही नहीं शख्स कैब ड्राइवर को हवा में उठाकर नीचे पटक रहा है. फिर उसे लातों से मार रहा है. शख्स ने कैब ड्राइवर की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी वो उठ भी नहीं पा रहा. जमीन पर ही काफी देर पड़ा रहा. बाद में उसे जेजे अस्पताल में भर्ती किया गया. उसके सिर में चोट लगी है. मामला मुंबई के घाटकोपर का है. पुलिस ने घटना को लेकर एक केस भी दर्ज कर लिया है. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. नीचे देखिए घटना का पूरा वीडियो.

कौन है बेरहमी से पिटाई करने वाला शख्स
कैब ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई करने वाले शख्स का नाम ऋषभ चक्रवर्ती है. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो पेशे से पत्रकार है. पार्कसाइट थाना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संतोष घाटेकर ने बताया कि घाटकोपर के असल्फा गांव के पास ऋषभ चक्रवर्ती ने अपनी कार से कैब को टक्कर मार दी. जिसके बाद कैब चालक ने उन्हें रोका और वाहन को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा. लेकिन चक्रवर्ती बिना कोई ध्यान दिए वहां से चले गए.

कैब चालक ने आरोपी का किया पीछा
इसके बाद कैब ड्राइवर ने घाटकोपर में एलबीएस मार्ग स्थित उनके आवास तक चक्रवर्ती का पीछा किया. फिर जैसे ही चक्रवर्ती ने अपनी कार रोकी तो कैब ड्राइवर ने पीछे से उनकी कार में हल्की टक्कर मार दी. इसके बाद चक्रवर्ती ने गुस्से में आकर कैब ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी. उसे हवा में उठाकर जमीन पर पटक दिया. पैरे से भी उसकी पिटाई की. कैब ड्राइवर के सिर में चोट लग गई. उसे जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 117, 351(2), और 352 के तहत एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी पत्रकार ऋषभ चक्रवर्ती और उनकी पत्नी का बयान दर्ज कर लिया है. पुलिस पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >