महाविकास अघाड़ी महागठबंधन में फूट! NCP चीफ शरद पवार और संजय राउत के अलग बोल

महाविकास अघाड़ी की सहयोगी पार्टियां विधानसभा चुनाव 2024 एक साथ लड़ेंगी या नहीं इसपर जब एनसीपी प्रमुख शरद पवार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आज हम महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हैं और साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी रखते हैं. लेकिन केवल इच्छा ही हमेशा पर्याप्त नहीं होती है.

क्या महाविकास अघाड़ी गठबंधन में दरार की शुरुआत हो चुकी है… ऊपरी तौर पर भले ही गठबंधन में एकता के कसीदे पढ़े जा रहे हों लेकिन अंदरखाने में इसकी गांठ लगता है ढीली पड़ने लगी है, रही सही कसर एनसीपी प्रमुख और गठबंधन के एक प्रमुख घटक शरद पवार के बयान से साफ हो जा रहा है. दरअसल विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में पवार ने कहा कि सीटों के आवंटन को लेकर अभी महाविकास अघाड़ी में कोई चर्चा नहीं हुई है जो कि एक जरूरी मुद्दा है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या आगे भी गठबंधन की गांठ मजबूत रहेगी.

महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव 2024 में है. ऐसे में महाविकास अघाड़ी की सहयोगी पार्टियां विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगी या नहीं इसपर जब एनसीपी प्रमुख शरद पवार से सवाल किया गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया. पवार ने कहा कि आज हम महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हैं और साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी रखते हैं. लेकिन केवल इच्छा ही हमेशा पर्याप्त नहीं होती है. सीटों का आवंटन, कोई समस्या है या नहीं- इन सब पर अभी चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि ऐसे में वो सब कुछ कैसे बता सकते हैं.

हमेशा रहेगा महाविकास अघाड़ी: एक तरफ एनसीपी चीफ का कहना है कि.. इच्छा ही हमेशा पर्याप्त नहीं होती है. सीटों का आवंटन, कोई समस्या है या नहीं- इन सब पर अभी चर्चा नहीं हुई है. तो वहीं दूसरी तरफ शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने साफ कर दिया है कि महा विकास अघाड़ी रहेगा. सांसद संजय राउत ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के प्रमुख नेता उद्धव ठाकरे और शरद पवार हैं. 2024 में एमवीए पार्टियां महाराष्ट्र विधानसभा) चुनाव एक साथ लड़ेंगी.


Also Read: MP News: करोड़ों की सौगात देंगे PM Modi, 4 लाख लोगों को मिलेगा आवास, ‘विकास की ओर साझे कदम’ की करेंगे शुरूआत

एनसीपी में फूट?: वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अगर कोई एनसीपी तोड़ने की कोशिश की साजिश रच रहा है, तो पार्टी को कड़ी कार्रवाई करनी होगी. शरद पवार की यह टिप्पणी उनके भतीजे अजित पवार के अगले राजनीतिक कदम को लेकर जारी अटकलों के बीच आई है. गौरतलब है कि इन दिनों अजित पवार महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं. अजित पवार ने शुक्रवार को कहा था कि वह 100 फीसदी महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे और राकांपा 2024 के विधानसभा चुनावों का इंतजार करने के बजाय अभी भी मुख्यमंत्री पद पर दावा जता सकती है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >