PM Modi: विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, महाराष्ट्र से भरी हुंकार, कहा- अबकी पार 400 पार

PM Modi: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में कहा कि भारत की जनता ने एनडीए को 300 के पार पहुंचाया था. 2019 में भी हम 350 के पार पहुंचे. आज जब 2024 के चुनाव से पहले यहां आया हूं तो पूरे देश से एक ही आवाज है अबकी बार 400 पार.

PM Modi: महाराष्ट्र के यवतमाल से पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA Alliance) पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की जब केंद्र में सरकार थी तो पूरे देश में लूट खसोट का माहौल था. पीएम मोदी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो दिल्ली से एक रुपया निकलता था और गंतव्य तक 15 पैसे पहुंचते थे. उन्होंने कहा कि अगर अभी कांग्रेस की सरकार होती तो जो 21,000 करोड़ रुपये आपके पास हैं उसका तो 18,000 करोड़ रुपये बीच में ही लुट गये होते.

अबकी बार 400 पार- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने यवतमाल में अपने भाषण में कहा कि मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती को नमन करता हूं. मैं बाबा साहेब अंबेडकर को भी नमन करता हूं. उन्होंने कहा कि जब 10 साल पहले मैं चाय पर चर्चा के लिए यवतमाल आया था तो आपने आशीर्वाद दिया था हमें. भारत की जनता ने एनडीए को 300 के पार पहुंचाया था. 2019 में भी हम 350 के पार पहुंचे. सभी वर्गों की महिलाएं हमें आशीर्वाद देने के लिए यहां आई हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आज जब 2024 के चुनाव से पहले यहां आया हूं तो पूरे देश से एक ही आवाज है अबकी बार 400 पार.

2014 से पहले गांवों में अराजकता का माहौल था- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 से पहले देश के गांवों में अराजकता थी. लेकिन तत्कालीन INDI गठबंधन की सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं थी. आजादी से लेकर 2014 तक देश के गांवों में अराजकता का माहौल था. 100 में से केवल 15 परिवारों को पाइप के माध्यम से पानी मिलता था. पीएम मोदी ने कहा कि इसे खत्म करने के लिए हमारी सरकार ने हर घर जल की गारंटी दी. अब, 100 में से 75 ग्रामीण परिवारों को पाइप के माध्यम से पानी मिलता है. पीएम मोदी ने कहा कि यह है मोदी की गारंटी.

Also Read: PM Kisan 16th Installment: होली से पहले किसानों को सौगात, PM Modi ने जारी की 16वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >