महाराष्ट्र: अयोध्या के लिए रवाना हुए शिवसेना कार्यकर्ता, 9 अप्रैल को पहुंचेंगे CM शिंदे, जानिए पूरा कार्यक्रम

शिवसेना कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना हो गये हैं. सीएम शिंदे ने बताया कि यहां से 2 ट्रेनें अयोध्या के लिए रवाना हुई हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आने वाले 9 अप्रैल को अयोध्या जायेंगे. अयोध्या में वो भगवान राम के दर्शन करेंगे.

महाराष्ट्र: शिवसेना कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना हो गये हैं. कार्यकर्ताओं को स्टेशन पर विदा करने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे खुद रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारे कार्यकर्ताओं और राम भक्तों के लिए बहुत बड़ा दिन है. सीएम शिंदे ने बताया कि यहां से 2 ट्रेनें अयोध्या के लिए रवाना हुई हैं. एक ट्रेन ठाणे से और दूसरी नासिक से. दोनों ट्रेनों में 3000 से ज्यादा राम भक्त रवाना हुए हैं.

9 अप्रैल को अयोध्या जायेंगे शिंदे: गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आने वाले 9 अप्रैल को अयोध्या जायेंगे. अयोध्या में वो भगवान राम के दर्शन करेंगे. अपने दौरे में सीएम एकनाथ शिंदे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे. बता दें, सत्ता हस्तांतरण के बाद यह पहला मौका है जब प्रदेश के सीएम एकनाथ शिंदे अयोध्या जा रहे हैं. इसी कड़ी में आज करीब 3 हजार शिवसेना कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना हो गये.

रामलला के दर्शन और सरयू में आरती करेंगे शिंदे: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को अयोध्या जाएंगे. उनके कार्यक्रम की बात करें तो वो रामलला, हनुमानगढ़ी में दर्शन और पूजा करेंगे. इसके अलावा वो राम मंदिर के निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे. आरती और लक्ष्मण किला मंदिर में संतों का आशीर्वाद भी शिंदे लेंगे. इसके अलावा सीएम शिंदे शाम को शरयू आरती में भी शामिल होंगे. इसके बाद वो मुंबई लौट आएंगे.

Also Read: नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात, तारीफ में कही ये बात

अपनी यात्रा को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया है कि राम जन्मभूमि मंदिर के लिए जब कार सेवा हो रही थी तो मेरे गुरु आनंद दिघे ने चांदी की ईंट अयोध्या भेजी थी. हमारा अयोध्या और भगवान राम से पुराना नाता है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एकनाथ शिंदे के स्वागत में लखनऊ से लेकर अयोध्या तक करीब 1500 बैनर-पोस्टर लगाए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >