महाराष्ट्र में मंगलवार, 8 सितंबर को एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर कोंकण के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. दक्षिण कोंकण-गोवा के भी कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. वहीं मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान है.
मुंबई और आसपास के इलाकों में आसमान बादलों से घिरा रह सकता है और बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है. IMD के मुंबई के लिए अगले 24 घंटे के स्थानीय पूर्वानुमान में शहर और उपनगरों में कभी-कभी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. तापमान करीब 32 डिग्री अधिकतम और 26 डिग्री न्यूनतम रह सकता है.
ये भी पढे़ं: राजस्थान: सड़क पर जमा था पानी, चलते-चलते ड्राइवर ने रोड समझकर तालाब में उतार दी गाड़ी, 4 की मौत
कहां कितनी बारिश होगी?
IMD के मुताबिक 8 सितंबर को उत्तर कोंकण में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसमें मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जैसे इलाके शामिल हैं. दक्षिण कोंकण-गोवा में भी कई जगह बारिश होने की संभावना है.
पुणे, नासिक, सातारा, कोल्हापुर और मध्य महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों में बारिश का दायरा कोंकण की तुलना में कम रहेगा. यहां कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. मराठवाड़ा में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: J&K Snowfall Video: गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी, खूबसूरत हुआ नजारा
सोमवार को हुई बारिश से भी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. IMD के आंकड़ों के मुताबिक वैभववाड़ी में 7 सेमी, रत्नागिरी में 5 सेमी, रायगढ़ के श्रीवर्धन और म्हसला में 4-4 सेमी तथा ठाणे में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई. पुणे के लोनावला में 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड हुई.
