Maharashtra: अजित पवार खुद की सीट से बेटे को चुनाव लड़ाने की तैयारी में, बड़े उलटफेर के संकेत

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है. लेकिन उससे पहले ही राजनीति की बिसात बिछ चुकी. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने बेटे के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि उनके पुत्र जय पवार बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह पार्टी तय करेगी.

चुनाव नहीं लड़ेंगे अजित पवार?

पिछले कई कार्यकाल से पुणे जिले के बारामती निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख ने यह भी कहा कि उन्हें अब और चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं है. हालांकि राज्य राकांपा प्रमुख सुनील तटकरे ने बाद में कहा कि अजित पवार ने यह नहीं कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. मीडिया से बातचीत में अजित पवार इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या जय को उनके समर्थकों की मांग के अनुसार बारामती सीट से मैदान में उतारा जाएगा. इस पर उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र है. मुझे इसमें (चुनाव लड़ने में) कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि मैंने सात या आठ चुनाव लड़े हैं. अगर लोग और समर्थक ऐसा सोचते हैं, तो (राकांपा) संसदीय बोर्ड इस पर चर्चा करेगा.

Also Read: Bangladesh Violence Against Hindu: हिंदुओं पर हमले से पीएम मोदी चिंतित, लाल किले से कही ये बात

तो जय पवार को चुनावी मैदान में उतारेंगे अजित पवार

अजित पवार ने कहा कि अगर संसदीय बोर्ड और ‘लोगों’ को लगता है कि जय को मैदान में उतारा जाना चाहिए, तो राकांपा उन्हें मैदान में उतारने के लिए तैयार है. इससे पहले उनके बड़े बेटे पार्थ पवार ने 2019 में मावल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन भारी अंतर से हार गए.

क्या सुप्रिया सुले से रक्षा बंधन मनाएंगे अजित पवार

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी चचेरी बहन और प्रतिद्वंद्वी राकांपा (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले के साथ रक्षा बंधन मनाएंगे, अजित ने कहा कि वह इस समय राज्य के दौरे पर हैं और किसी स्थान पर अपनी सभी बहनों से मिलेंगे. उन्होंने कहा, अगर सुप्रिया सुले वहीं होंगी जहां मैं रहूंगा, तो मैं उनसे मिलूंगा. उन्होंने अपने और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच मतभेदों के बारे में मीडिया खबरों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों साथ मिलकर सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं.

राहुल गांधी को पीछे बैठाने पर मचा बवाल, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >