Maharashtra News: क्या तैयार हो गया है महायुति सरकार का फाइनल फॉर्मूला, फिर होंगे 1 सीएम और 2 डिप्टी सीएम!

Maharashtra News: महाराष्ट्र में नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को हो रहा है. गुरुवार को मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. समारोह मुंबई के आजाद मैदान में होगा. उम्मीद की जा रही है कि इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सरकार गठन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है. 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम शपथ ले सकते हैं. मीडिया सूत्रों से खबर है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद के लिए राजी हो गये हैं. रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी के पास 20 से ज्यादा मंत्रालय होने की बात सामने आ रही है. गृह मंत्रालय भी बीजेपी के पास ही रहेगा. वहीं शिवसेना के हिस्से 10 से 12 विभाग आ सकते हैं. जबकि एनसीपी (अजित पवार) के 10 मंत्री हो सकते हैं. खबर है कि शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा.

5 दिसंबर को होना है शपथ ग्रहण समारोह

महाराष्ट्र में नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को हो रहा है. शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. समारोह मुंबई के आजाद मैदान में होगा. उम्मीद की जा रही है कि इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं. मंगलवार को महायुति के नेताओं ने आजाद मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया. भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नये मुख्यमंत्री का शपथ होगा. उनके साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले सकते हैं.

कल होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला कल यानी बुधवार को होनेवाली बैठक में तय हो सकता है. बता दें, बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है. हालांकि महाराष्ट्र में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है. विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने प्रदेश की 288 सीटों में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की है. बीजेपी को सबसे ज्यादा 132 सीटों पर जीत मिली है. शिवसेना के शिंदे गुट ने 57 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि, एनसीपी (अजित पवार) 41 सीटें जीती हैं.

Also Read: Taj Mahal Bomb Threat: ताजमहल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल से मच गया हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >