Maharashtra Election 2024: एनसीपी शरद पवार गुट ने जारी की चौथी लिस्ट, अनिल देशमुख के बेटे को भी दिया टिकट

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीपी शरद पवार गुट ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पार्टी ने साल उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है. पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बेटे सलील अनिल देशमुख को काटोल सीट से पार्टी ने टिकट दिया है.

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीपी शरद पवार गुट ने चौथी लिस्ट जारी की है. चौथी लिस्ट में पार्टी ने 7 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई है. सूची में पार्टी ने कटोल से महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख को टिकट दिया है.

इस सीटों से NCP शरद पवार गुट ने की उम्मीदवारों की घोषणा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीपी शरद गुट ने अपनी चौथी लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. पार्टी ने चुनावी मैदान में इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है.

विधानसभा सीट              उम्मीदवार
माण                          प्रभाकर घार्ग
काटोल                       सलील अनिल देशमुख
खानापूर                      वैभव सदाशिव पाटील
वाई                           अरुणादेवी पिसाल
दौंड                           रमेश थोरात
पुसद                          शरद मैद
सिंदखेडा                     संदीप बेडसे

Also Read: Maharashtra Candidate List: बीजेपी ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, देखें किसे कहां से मैदान में उतारा

Jammu and Kashmir: अखनूर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >