Pushpak Express Accident: पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह से कूदे यात्री, ट्रेन से कटकर 11 लोगों की मौत

Jalgaon Pushpak Express fire rumor : महाराष्ट्र के जलगांव स्थित परांडा स्टेशन में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के चलते कई यात्री ट्रेन से कूद गए, जिससे कई लोगों के दूसरी ट्रेन की चपेट में आने की खबर है.

Jalgaon Pushpak Express fire rumor : महाराष्ट्र के जलगांव स्थित परांडा स्टेशन में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह से बड़ा हादसा हो गया. अफवाह की वजह से यात्री ट्रेन से कूद गए और दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. नासिक डिवीजनल कमिश्नर के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए.

ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीै योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने घायलों के लिए पर्याप्त चिकित्सा उपचार के आदेश दिए हैं, साथ ही यात्रियों की मौत पर भी शोक व्यक्त किया है.

कैसे हुआ हादसा?

नासिक के डिवीजनल कमिश्नर प्रवीण गेदम ने न्यूज एजेंसी एएनआई को हादसे के बारे में बताया, “पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री ट्रैक पर थे, तभी कर्नाटक एक्सप्रेस बगल के ट्रैक से गुजर रही थी, तभी उनका एक्सीडेंट हो गया. हम मौके पर हैं. एडिशनल एसपी, एसपी, कलेक्टर और सभी लोग अपने-अपने रास्ते पर हैं. हम डीआरएम और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं. अंतिम उपलब्ध जानकारी के अनुसार 8 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं, रेलवे की अतिरिक्त बचाव वैन और रेलवे एंबुलेंस को मौके पर भेजा जा रहा है. विस्तृत जानकारी का इंतजार है. अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 8 लोगों की मौत हो गई है. संख्या बढ़ सकती है. प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है.

अलार्म चेन खींचकर ट्रेन से कूदे यात्री

पुष्पक एक्सप्रेस दुर्घटना पर सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया, “जलगांव में पचोरा के पास पुष्पक एक्सप्रेस जो लखनऊ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर आ रही थी, उसमें अलार्म चेन खींचने की घटना हुई. इस घटना के बाद, कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए. उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी और विपरीत दिशा में जा रही थी, हमें पता चला है कि कुछ यात्री उस ट्रेन की चपेट में आ गए हैं. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 7-8 यात्रियों को चोटें आई हैं. हमने उनकी देखभाल के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद ली है. हमने आस-पास के अस्पतालों से भी मदद मांगी है. रेलवे की दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन भी भुसावल से रवाना हो गई है और यह जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच जाएगी. कर्नाटक एक्सप्रेस ने अपनी आगे की यात्रा फिर से शुरू कर दी है और पुष्पक एक्सप्रेस घायल यात्रियों को मदद मुहैया कराए जाने के बाद अपनी यात्रा फिर से शुरू करेगी.”

पुष्पक एक्सप्रेस दुर्घटना पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला

पुष्पक एक्सप्रेस दुर्घटना पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “मेरी जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में 24-25 लोगों की जान गई है. हाल के दिनों में, हमने देखा है कि रेल दुर्घटनाएं लगातार बढ़ी हैं. कवच (ट्रेन सुरक्षा प्रणाली) भी काम करने में विफल रही है.” उन्होंने कहा, सरकार का रेलवे पर कोई नियंत्रण नहीं है, लगातार लोगों को जान जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >