Sanjay Nirupam: संजय निरुपम को कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची से किया बाहर, पार्टी से निकालने की तैयारी

Sanjay Nirupam: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने अपने ही नेता पर बड़ी कार्रवाई की है. वरिष्ठ नेता संजय निरुपम को पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया है. जबकि यह भी खबर है कि कांग्रेस उन्हें पार्टी से निकालने की भी तैयारी कर रही है. इधर कार्रवाई को देखते हुए संजय निरुपम ने भी एक्स पर पोस्ट डालकर बड़ी धमकी दे डाली है.

Sanjay Nirupam: कांग्रेस नेता संजय निरुपम पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, उनका नाम स्टार प्रचारकों में था, जिसे रद्द कर दिया गया है. वह जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उस पर कार्रवाई की जाएगी. दरअसल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महाराष्ट्र के लिए स्टार प्रचारकों की सूची कुछ दिन पहले जारी की थी, जिसमें संजय निरुपम सहित 40 नेताओं के नाम शामिल थे. लेकिन अब निरुपम को सूची से बाहर कर दिया गया है.

कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे

कांग्रेस से निकालने की तैयारी के बीच संजय निरुपम ने एक्स पर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने पार्टी को धमकी भी दे डाली है. उन्होंने एक्स पर लिखा, कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे. बल्कि अपनी बची-खुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे. उन्होंने आगे लिखा, वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है. मैंने जो एक हफ्ते की अवधि दी थी, वह आज पूरी हो गई है. कल मैं खुद फैसला ले लूंगा.

संजय निरुपम पर कांग्रेस ने क्यों लिखा एक्शन

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता संजय निरुपम पर कांग्रेस ने आखिर क्यों एक्शन लिया. दरअसल संजय निरुपम मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है, लेकिन इस सीट पर शिवसेना (यूबीटी) ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. जिसके बाद निरुपम भड़क गए. उद्धव ठाकरे गुट ने यहां से अमोल कीर्तिकर को अपना उम्मीदवार बना दिया.

संजय निरुपम ने शिवसेना (यूबीटी) द्वारा कांग्रेस पर दबाव डालने का लगाया था आरोप

दरअसल महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा 17 उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने 30 मार्च को कहा था कि उनकी पार्टी को मुंबई में सीटों के लिए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के दबाव में नहीं आना चाहिए. उन्होंने दावा किया था कि शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस के समर्थन के बिना एक भी सीट जीतने की स्थिति में नहीं है.

Also Read: रवि किशन चुनाव से पहले चाय बनाते आये नजर, लोगों को पसंद आया अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >