मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे: 33 घंटे जाम, पानी-खाने को तरसे यात्री

Mumbai-Pune Expressway : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 33 घंटे बाद यातायात बहाल हो सका. पलटा हुआ गैस टैंकर हटा दिया गया. इस दौरान भोजन, पानी और शौचालय की सुविधा लोगों को नहीं मिल पाई.

Mumbai-Pune Expressway : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई की ओर जाने वाले रूट पर यातायात (ट्रैफिक) बुधवार देर रात को बहाल हो गया. पहाड़ी खंडाला घाट खंड में एक गैस टैंकर के पलटने के 33 घंटे बाद रूट पर यातायात बहाल हो पाया. महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि बहुत ज्यादा ज्वलनशील प्रोपलीन गैस ले जा रहे टैंकर को घाट खंड में अदोशी सुरंग के पास दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया जिससे मुंबई की ओर जाने वाले रूट पर देर रात एक बजकर 46 मिनट पर यातायात फिर से शुरू हो सका.

भोजन, पानी और शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई लोगों को

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भारत का पहला छह-लेन का प्रवेश नियंत्रित टोल एक्सप्रेसवे है. 94.5 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मुंबई, रायगढ़ और नवी मुंबई को पुणे से जोड़ता है. टैंकर मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर पलट गया जिससे भारी यातायात जाम लग गया. व्यस्त एक्सप्रेसवे पर हजारों वाहन घंटों तक फंसे रहे. जाम इतना भीषण था कि गाड़ियों की करीब 20 किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई. इस यातायात संकट के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित यात्रियों को भोजन, पानी और शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई.

प्रोपलीन गैस को सुरक्षित रूप से अन्य टैंकरों में ट्रांसफर किया गया

एमएसआरडीसी के अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात पलटे हुए टैंकर से प्रोपलीन गैस को सुरक्षित रूप से अन्य टैंकरों में ट्रांसफर कर दिया गया. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को क्रेनों की मदद से हटा दिया गया. उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त गैस टैंकर को हटाए जाने के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यातायात देर रात एक बजकर 46 मिनट पर बहाल हो गया. वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो गई, हालांकि कुछ समय तक जाम बना रहा क्योंकि कई भारी गाड़ियां उस रूट पर फंसे हुए थे.

यह भी पढ़ें : Mumbai-Pune Expressway : गैस टैंकर पलटने से लगा घंटों जाम, शौचालय के लिए भटकते रहे लोग

मुंबई की ओर जाने वाला रूट पूरी तरह बंद हो गया था

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टैंकर को हटा दिए जाने के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यातायात अगले कुछ घंटों में सामान्य हो गया. गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अमृतंजन पुल के पास कुछ भारी गाड़ियों के खराब होने के कारण घाट खंड में यातायात कुछ समय के लिए धीमा हो गया था. मंगलवार को हुए टैंकर हादसे के कारण मुंबई की ओर जाने वाला रूट पूरी तरह बंद हो गया था जबकि पुणे की ओर जाने वाले मार्ग से यातायात को अलग-अलग चरणों में रूट परिवर्तित और नियंत्रित किया गया था. भारी यातायात जाम और जनता के आक्रोश के चलते एमएसआरडीसी ने एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली निलंबित कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >