Video : अजित पवार के बेटे जय का वीडियो आया सामने, आंखें थी नम

Video : विमान ‘टेबलटॉप रनवे’ से महज 200 मीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. इसमें अजित पवार समेत विमान में सवार कुल पांच लोगों की मौत हो गई. इस बीच उनके बेटे का वीडियो बारामती से सामने आया है.

Video : बारामती का एक वीडियो सामने आया है. इसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम दिवंगत अजित पवार के बेटे जय पवार नजर आ रहे हैं. काटेवाड़ी स्थित अपने आवास पर जय पहुंचे, जहां संवेदना प्रकट करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं. वीडियो में अजित के बेटे की आंखें नम नजर आ रही हैं. वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो.

बारामती में किया जाएगा अजित पवार का अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बताया कि अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. 66 साल के पवार का अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान के खेल मैदान में करीब 11 बजे किया जाएगा. इससे पहले अंतिम यात्रा निकाली जा रही है.

यह भी पढ़ें : चुनाव चिह्न से हुई अजित पवार के शव की पहचान! प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी बात

काटेवाडी गांव ले जाया गया अजित पवार के शव को

पुणे से करीब 100 किलोमीटर दूर बारामती हवाई पट्टी के पास बुधवार सुबह एक ‘लियरजेट’ विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से अजित पवार की मृत्यु हो गई थी. इस हादसे में दो पायलट, एक विमान परिचारक और एक निजी सुरक्षा अधिकारी की भी जान चली गई. गुरुवार सुबह अजित पवार के पार्थिव शरीर को पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी अस्पताल, बारामती से उनके काटेवाडी गांव ले जाया गया. इस बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने बारामती स्थित पवार परिवार के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की.

यह भी पढ़ें : Ajit Pawar Funeral : स्वर्गीय अजीतदादा पवार अमर रहें, अंतिम यात्रा के लिए सजाई गई गाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >