Mumbai Fire: साकीनाका मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग में दो की मौत, लाखों का सामान स्वाहा

Mumbai Fire: बीएमसी के अधिकारियों ने बताया की घटना करीब रात के दो बजे की है, जब अचानक से एक दुकान में आग लग गई. आनन-फानन में मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची. वहीं, अधिकारियों ने बताया कि दुकान के अंदर एक-दो लोगों के फंसे होने की आशंका थी.

Mumbai Fire: मुंबई के अंधेरी(ई) में साकी नाका मेट्रो स्टेशन के पास बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर स्टोर में आग लग गई. हादसे में अब तक दो व्यक्तियों की झुलसने से मौत हो गई. वहीं, हादसे के बाद मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां ने किसी तरह आग पर काबू पाया. आग देर रात लगी थी.

देर रात दुकान में लगी आग: वहीं, बीएमसी के अधिकारियों ने बताया की घटना करीब रात के दो बजे की है, जब अचानक से एक दुकान में आग लग गई. आनन-फानन में मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची. वहीं, अधिकारियों ने बताया कि दुकान के अंदर एक-दो लोगों के फंसे होने की आशंका थी.

अस्पताल में तोड़ा दम: राहत और बचाव कार्य के दौरान दमकल कर्मियों को दुकान के अंदर से एक झुलसा हुआ शख्स मिल. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि आग दुकान तक ही सीमित थी, लेकिन दुकान में रखा बिजली का सामान और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

Also Read: वीर सावरकर पर बयानबाजी कर घिरे राहुल गांधी, बोले संजय राउत- बर्दाश्त नहीं करेंगे अपमान

अधिकारियों ने बताया कि दुकान में ऊपर सामान रखने वाला हिस्सा टूट कर गिर जाने के कारण बचाव कार्य में काफी बाधा आ रही थी. दुकान के अंदर जाना बेहद मुश्किल हो रहा था. इसके बाद दुकान के आगे के हिस्से को मशीन की मदद से खोद कर हटाया गया तब बचावकर्मी अंदर जा सके.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >