विपक्षी एकता पर PM मोदी का कड़ा प्रहार, हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी, कहा- जेल के डर से कर रहे जुगलबंदी

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के पास घोटालों का ही अनुभव है. ऐसे में उनके पास अगर कोई गारंटी है तो वो है घोटालों की गारंटी. पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि आज वो भी एक गारंटी दे रहे हैं कि हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. मध्यप्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी ने देश को 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी. इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में पीएम मोदी ने शिरकत की. कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला किया. उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि अधिकांश दलों में वंशवाद की राजनीति पूरी तरह हावी है.

दिख रहा है विपक्ष में बौखलाहट
कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के जो घोर विरोधी दल हैं, उनमें 2014 हो या 2019 दोनों ही चुनावों में उतनी छटपटाहट नहीं दिखी जितनी आज दिख रही है. जिन लोगों को कुछ लोग पहले अपना दुश्मन बताते थे, पानी पी-पी कर गाली देते थे, आज उनके सामने साष्टांग प्रणाम कर रहे हैं. उनकी ये बेचैनी दिखलाती है कि देश की जनता ने 2024 के चुनाव में भाजपा को वापस लाने का मन बना लिया है. 2024 में फिर एक बार भाजपा की प्रचंड विजय तय है, इसी वजह से तमाम विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं.

हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के पास घोटालों का ही अनुभव है. ऐसे में उनके पास अगर कोई गारंटी है तो वो है घोटालों की गारंटी. पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि आज वो भी एक गारंटी दे रहे हैं कि हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी. हर चोर-लुटेरे पर कार्रवाई की गारंटी, जिसने गरीब को लूटा है. देश को लूटा है उसका हिसाब तो होकर ही रहेगा. जब जेल की सलाखें सामने दिख रही हैं तो उनकी ये जुगलबंदी हो रही है.

विपक्षी दलों पर अरबों रुपये के घोटाले का आरोप
पीएम मोदी ने पटना में हुए विपक्षी दलों की बैठक को लेकर पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि ये सारे विपक्षी दल ये लोग गारंटी है भ्रष्टाचार की, ये गारंटी हैं लाखों-करोड़ रुपयों के घोटालों की. उन्होंने पटना में हुई बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि उनका एक फोटो सेशन कार्यक्रम हुआ था. उस फोटो में जो लोग हैं उन सब का मिल कर टोटल लगाएंगे तो ये सारे मिल कर 20 लाख करोड़ रुपये के घोटाले की गारंटी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का अकेले ही लाखों करोड़ का घोटाला है.

Also Read: Owaisi on PM Modi: ‘चीन का नाम लेने का मिलेगा साहस’, ओबामा विवाद पर बोले ओवैसी, मणिपुर को लेकर भी कसा तंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >