मध्यप्रदेश में लेखानुदान के लिए विधानसभा का सत्र नहीं, अध्यादेश लायेगी सरकार, जगदीश देवड़ा प्रो-टेम स्पीकर नियुक्त

madhya pradesh : no session for vote on account, government will bring ordinance, says shivraj singh chouhan, भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने फैसला किया है कि राज्य विधानसभा में 27 मार्च को होने वाले लेखानुदान के लिए कोई सत्र नहीं होगा. सरकार अध्यादेश लाकर चार महीने के लिए धन की व्यवस्था कर लेगी. चौहान ने सभी विधायकों और जन-प्रतिनिधियों से अपील की है कि जो जहां हैं, वहीं रहें. अपने आपको घर में बंद रखें. फोन जैसे साधनों का उपयोग करके अपने क्षेत्र की जनता को शिक्षित करें.

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने फैसला किया है कि राज्य विधानसभा में 27 मार्च को होने वाले लेखानुदान के लिए कोई सत्र नहीं होगा. सरकार अध्यादेश लाकर चार महीने के लिए धन की व्यवस्था कर लेगी. चौहान ने सभी विधायकों और जन-प्रतिनिधियों से अपील की है कि जो जहां हैं, वहीं रहें. अपने आपको घर में बंद रखें. फोन जैसे साधनों का उपयोग करके अपने क्षेत्र की जनता को शिक्षित करें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संपूर्ण देश को कोरोना वायरस से बचाने के लिए 21 दिनों तक लॉकडाउन करने फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा, ‘अभी लड़ाई सिर्फ कोराना वायरस के संक्रमण को रोकने की है. हम सब मिलकर प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने आपको समर्पित कर दें, ताकि हम और हमारा प्रदेश बच सके.’

कोरोना वायरस के संकट से निबटने के लिए मैं एक माह का अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहा हूं. आप भी दीजिए. हम मिलकर इस महामारी को परास्त करेंगे. अभी लड़ाई सिर्फ कोराना वायरस के संक्रमण को रोकने की है. हम सब मिलकर प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने आपको समर्पित कर दें, ताकि हम और हमारा प्रदेश बच सके.

शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश

उन्होंने कहा कि जहां जरूरी होगा, वहां सख्ती बरती जायेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम फैसले का उल्लंघन करते हैं, तो खुद के जीवन को संकट में नहीं डाल रहे हैं, बल्कि अपने पूरे परिवार के जीवन को संकट में डाल देंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अपने परिवार की जिंदगी को खतरे में डालने का अधिकार नहीं है.

श्री चौहान ने कहा, ‘कोरोना वायरस के संकट से निबटने के लिए मैं एक माह का अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहा हूं. आप भी दीजिए. हम मिलकर इस महामारी को परास्त करेंगे.’ उन्होंने कहा है कि यह कठिन समय सभी नागरिकों के लिए तपस्या और साधना का समय है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

जगदीश देवड़ा प्रो-टेम स्पीकर नियुक्त

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा को मध्यप्रदेश विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष (प्रो-टेम स्पीकर) नियुक्त किया है. एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने देवड़ा को मध्यप्रदेश विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है. भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >