इंदौर में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद बवाल, जश्न मना रहे लोगों पर पथराव, लगाई आग

इंदौर जिले के महू में पथराव के बाद की तस्वीर

Communal Clashes in Indore : मध्य प्रदेश के महू में चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर जश्न के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गया. इस दौरान पथराव भी किया गया.

Communal Clashes in Indore  : मध्य प्रदेश में इंदौर जिले के महू में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद दो पक्षों में झड़प देखने को मिली. स्थानीय लोगों ने बताया कि जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाल रहे लोगों के एक ग्रुप पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया. महू इंदौर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है.

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में : आयुक्त आशीष सिंह

इंदौर के आयुक्त आशीष सिंह ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह कैसे हुआ, इसका पता बाद में लगाया जाएगा. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.’’

विवाद के बाद पथराव और आगजनी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जश्न के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद के कारण पथराव और आगजनी हुई. पुलिस डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कहा, ‘‘चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के जश्न में महू में रैली निकाली जा रही थी. इस दौरान कुछ लोगों में कहासुनी हुई जिसके बाद विवाद बढ़ गया. दो पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया.’’

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

उन्होंने बताया कि उपद्रव के दौरान आगजनी की कुछ घटनाएं भी हुईं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इनमें कुछ वाहनों को नुकसान हुआ. अग्रवाल ने बताया कि उपद्रव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत किया. डीआईजी ने कहा, ‘‘महू में हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं और वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. विवाद के दौरान किसी व्यक्ति के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है.’’

मोटरसाइकिल छोड़कर भागे लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना से शहर के कई इलाकों में दहशत फैल गई है और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि युवा क्रिकेट प्रेमियों के एक समूह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की खिताबी जीत का जश्न मनाने के लिए एक रैली का आयोजन किया था, लेकिन जब वे जामा मस्जिद क्षेत्र के पास पहुंचे, तो लोगों के एक बड़े ग्रुप ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिससे अराजकता फैल गई. उन्हें अपनी कई मोटरसाइकिल छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा. इसके बाद कुछ लोगों ने वहां छोड़ी गईं कई मोटरसाइकिल में आग लगा दी, जिससे तनाव और बढ़ गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >