'मध्य प्रदेश में चल रही है कांग्रेस की सूनामी' Congress नेता पटवारी का दावा- 150 से ज्यादा सीटें जितेगी पार्टी

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों को साथ अपनी पहली लिस्ट जारी की है. कांग्रेसी उम्मीदवारों में कांग्रेस नेता पटवारी को भी पार्टी ने राऊ सीट से टिकट दिया है. बीते विधानससभा चुनाव में पटवारी ने बीजेपी की मधु वर्मा को हराया था.

MP Election 2023: देश के पांच राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस लिया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों के नेता जोर शोर से प्रचार अभियान में जुड़े हैं. मध्य प्रदेश चुनाव में भी राजनीतिक दलों खासकर बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है. कांग्रेस पार्टी के नेता ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने में लगे हैं.  इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रचार अभियान समिति के सह-अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है. आनन-फानन में उन्होंने 150 से ज्यादा सीट जीतकर सरकार बनाने की बात कह दी.

कांग्रेस ने किया जीत का दावा
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति के सह-अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज यानी रविवार को दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की चुनावी सुनामी चल रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य के कुल 230 सीटों में से 150 से ज्यादा सीट पर जीत दर्ज कर सत्ता में लौटेगी. बता दें, पटवारी ने राज्य विधानसभा के लिए कांग्रेस के 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद यह बात कही है.

कांग्रेस ने जारी की है 144 उम्मीदवारों की लिस्ट
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों को साथ अपनी पहली लिस्ट जारी की है. कांग्रेसी उम्मीदवारों में खुद पटवारी का भी नाम शामिल हैं. पटवारी  कांग्रेस की टिकट पर इंदौर के राऊ विधानसभा सीट से लगातार चौथी बार चुनावी मैदान में उतार रहे हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए पटवारी ने बताया कि प्रदेश में जनमत एकदम स्पष्ट है. राज्य में कांग्रेस की चुनावी सुनामी चल रही है और यह सुनामी इतनी जबरदस्त है कि पार्टी 150 से ज्यादा विधानसभा सीट जीतेगी.

बीजेपी पर जोरदार हमला
इस दौरान कांग्रेस नेता ने बीजेपी और प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला किया. उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव जनता और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के बीच है जिसमें जनता की जीत और भाजपा की हार होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की नाकामियों के कारण राज्य कर्ज में डूब गया है और युवा बेरोजगार और  किसान कर्जदार हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा घोषित नहीं किए जाने का दावा करते हुए कहा कि अगर बीजेपी कह रही है कि वह विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ रही है, तो इसका मतलब यही है कि खुद भाजपा बता रही है कि उसका मौजूदा मुख्यमंत्री अकर्मण्य साबित हुआ है. बता दें, पटवारी ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राऊ सीट पर बीजेपी के मधु वर्मा को 5,703 मतों के अंतर से हराया था. बीजेपी ने इस बार भी वर्मा को राऊ सीट से टिकट दिया है.

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >