MP News: एक सरकारी नौकरी के पीछे 80 लाख खर्च! रोजगार दफ्तरों में करोड़ों लगाने के बाद 21 लोगों को मिली नौकरी

प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार के कामकाज पर विपक्ष ने निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा है कि मौजूदा सरकार सिर्फ पैसों की बर्बादी कर रही है. विपक्ष का कहना है कि सरकार उधार लेकर घी पीने का काम कर रही है. सरकार पूरी तरह विफल रही है.

MP News: देश में बेरोजगारी अभी भी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है. मध्य प्रदेश में तो बेरोजगारी चरम पर है. फाइलों में रोजगार की कितनी बात हो जाये धरातल पर ये हाल है कि छोटी सी भर्ती के लिए भी लाखों उम्मीदवारों की अर्जी आ जाती है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि मध्यप्रदेश में रोजगार कार्यालयों को चलाने में करोड़ों खर्च करने के बाद भी नतीजे सिफर हो रहे हैं.

21 लोगों की नौकरी के लिए करोड़ों खर्च: एनडीटीवी की रिपोर्ट में सामने आया है कि राज्य में 1 अप्रैल 2020 से रोजगार दफ्तरों को चलाने में 16.74 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इन दफ्तरों में 37,80,679 शिक्षित और 1,12,470 अशिक्षित आवेदकों ने पंजीकरण करवाया है लेकिन सरकारी नौकरी सिर्फ 21 उम्मीदवारों को ही मिली है. यानी एक सरकारी नौकरी के लिये सरकार ने लगभग 80 लाख रुपये खर्च किए हैं. प्रदेश सरकार ने खुद इसका जवाब सदन में दिया है.

विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना: प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार के कामकाज पर विपक्ष ने निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा है कि मौजूदा सरकार सिर्फ पैसों की बर्बादी कर रही है. विपक्ष का कहना है कि सरकार उधार लेकर घी पीने का काम कर रही है. सरकार पूरी तरह विफल रही है. पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष  गौरीशंकर बिसेन ने सरकार का पक्ष लेते हुए कहा कि सरकार रोजगार दे रही है जांच करा लें.

Also Read: छत्तीसगढ़: पीएम आवास योजना को लेकर BJP का बवाल, विधानसभा का घेराव, कहा- जनता उखाड़ फेंकेगी बघेल सरकार

इसी साल हो रहा है एमपी में चुनाव: गौरतलब है कि इसी साल के अंत में मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं. विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है. कांग्रेस प्रदेश में रोजगार का मुद्दा उठा सकती है. हालांकि चुनाव को लेकर बीजेपी ने भी तैयारी शुरू कर दी है. महिला वोटरों को लुभाने के लिए प्रदेश सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना को जोर शोर से लागू किया है.

वहीं, आदिवासी मतदाताओं को लुभाने के लिए  जनजातीय नायकों की प्रतिमा स्थापना, मंदिरों का पुनर्निर्माण के लिए करोड़ों खर्च किया जा रहा है. बहरहाल सरकार वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुटी है तो वहीं विपक्ष भी मुद्दों को भुनाने में लगा है. ऐसे में विधानसभा चुनाव में बाजी कौन मारेगा ये तो आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >