Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को वोट नहीं देंगी सोनिया और प्रियंका..! जानिए गांधी परिवार ने क्यों लिया ऐसा फैसला

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(I.N.D.I.A) जी जान से जुट गया है. गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर बात पक्की हो गई है. दिल्ली में कांग्रेस आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार […]

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(I.N.D.I.A) जी जान से जुट गया है. गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर बात पक्की हो गई है. दिल्ली में कांग्रेस आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रहा है जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस  अपने उम्मीदवार उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक सीट से उतार रही है. जबकि, आम आदमी पार्टी पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी को उतार रही है.वहीं इस बार लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस उम्मीदवार को वोट नहीं दे रही हैं.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को नहीं, APP उम्मीदवार को वोट देंगी सोनिया और प्रियंका गांधी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस प्रत्याशी को वोट नहीं देंगी. सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को मतदान कर रही हैं. दरअसल, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा नई दिल्ली लोकसभा सीट के मतदाता हैं. आम आदमी पार्टी से गठबंधन के तहत यह सीट आम आदमी पार्टी को मिली है. ऐसे में गांधी परिवार आगामी लोकसभा चुनाव में आम को वोट डालेगा.

Lok Sabha Election 2024: अरविंद केजरीवाल देंगे कांग्रेस को वोट

सोनिया गांधी समेत गांधी परिवार के अन्य सदस्य अपना वोट आम आदमी पार्टी उम्मीदवार को देंगे. वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपना वोट कांग्रेस को देंगे. दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में अरविंद केजरीवाल दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट के मतदाता हैं. AAP- कांग्रेस गठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है. ऐसे में अरविंद केजरीवाल कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देंगे.

गौरतलब है कि कि बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2024 में हराने के लिए विपक्षी दलों ने महागठबंधन बनाया है. विपक्षी दलों ने इस गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(I.N.D.I.A) रखा है. इसी के तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के तालमेल पर बात बन गई है. दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में कांग्रेस तीन और आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 

Also Read:
Lok Sabha Election 2024: दिल्ली-यूपी के बाद अब नजर बंगाल पर, कांग्रेस ने कहा- करते हैं ममता बनर्जी का सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >