चाईबासा : वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत

कुमारडुंगी थाना अंतर्गत कुशमुंडा गांव के मुंडासाई टोला में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, चाईबासा कुमारडुंगी थाना अंतर्गत कुशमुंडा गांव के मुंडासाई टोला में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुंडासाई टोला निवासी गोमिया खंडाइत (25) के रूप में की गयी. शुक्रवार को सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. लोगों ने बताया कि गुरुवार को दिन के करीब दो बजे बादल की तेज गरज के साथ आंधी-पानी आयी. युवक अपने घर के पास ही खड़ा था. घर के पास एक पेड़ पर बिजली गिरी. जिससे युवक चपेट में आ गया. उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. परिजनों ने उसे घटना स्थल से घर के अंदर लाया, फिर उसे पानी पिलाया. तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं, घटना से परिजनों में मातम छा गया. मृतक की एक छोटी बच्ची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >