यूथ क्लब पुसालोटा की फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, रिमिल एफसी बनी विजेता

यूथ क्लब पुसालोटा की फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, रिमिल एफसी बनी विजेता

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर

यूथ क्लब पुसालोटा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया. प्रतियोगिता के समापन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधायक प्रतिनिधि पिरू हेम्ब्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. प्रतियोगिता में क्षेत्र की 24 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबला रिमिल एफसी और रोहन एफसी के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में रिमिल एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि रोहन एफसी उपविजेता रही. समापन समारोह में मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. खेल से अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देने के साथ-साथ उन्हें नशामुक्त और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं. उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. साथ ही यूथ क्लब पुसालोटा के पदाधिकारियों, आयोजकों और सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. मौके पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mohanty

रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >