विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस

बाइहातु गांव की रहने वाली थी मुनी केराई

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर प्रखंड के बाइहातु गांव की मुनी केराई ने नौ माह पहले उलीडीह मानीसाई के सतीश बोदरा के साथ प्रेम विवाह किया था. शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मुनी केराई ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का पति के साथ आपसी विवाद चल रहा था. कई बार मोबाइल को लेकर दोनों में झगड़ा होता था. शनिवार को मुनी केराई का पति सतीश बोदरा चाईबासा गया था. सतीश शादी विवाह की पार्टी में खाना बनाने का काम करता है. घर में जब कोई नहीं था तब मुनी केराई ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने मुनी को फंदा से उतारकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. चक्रधरपुर पुलिस अस्पताल पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >