पश्चिमी सिंहभूम में अफीम तस्करों पर पुलिस का एक्शन, तीन गिरफ्तार

West Singhbhum News: बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना क्षेत्र के रोगोद गांव में पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

अनिल तिवारी की रिपोर्ट

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के टेबो थाना के रोगोद गांव में टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मारंडी के नेतृत्व में पुलिस ने अफीम तस्कर के खिलाफ सर्च अभियान चलाया. पुलिस ने 20 किलो पोस्ता, 2 बाइक और नकद 7 लाख रुपये समेत 3 अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया. 

सूचना के आधार पर बिछाया गया जाल 

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि रोगोद गांव में अफीम की खरीदारी करने कुछ अफीम तस्कर आने वाले हैं. पुलिस ने जंगल क्षेत्र में जाल बिछा दिया. जैसे ही अफीम तस्कर पहुंचे पुलिस ने उन तीनों को दौड़ लगा कर पकड़ लिया. पुलिस ने टेबो थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 27(a)/28/29 के तहत नामजद तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. 

लगातार चल रहा है अभियान 

गिरफ्तार आरोपियों में रोगोद गांव निवासी बुद्धनाथ पूरती (38 वर्ष), पिता कोंता पूरती, सोमा हास्सा पूरती (26 वर्ष), पिता नन्दो हास्सा पूरती और कोटागढ़ा गांव निवासी मांगरा हुनी पूरती (22 वर्ष), पिता स्वर्गीय डेढ़ो मुंडा शामिल हैं.टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.उन्होंने कहा कि एसपी के निर्देश से टेबो क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. ज्ञात हो कि टेबो थाना क्षेत्र के पूरा क्षेत्र जंगल क्षेत्र में आता है. पुलिस से बच कर यहां के ग्रामीण अफीम का फसल लगाते हैं जिस कारण पुलिस बराबर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाती रहती है.

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग बड़ा में फेरबदल: रांची, धनबाद और हजारीबाग में बदले कमिश्नर, निशा उरांव को रायपुर की कमान

यह भी पढ़ें: गुमला: कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल नहीं, झाड़-फूंक के भरोसे रहा युवक, हालत बिगड़ने पर रिम्स रेफर 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >