नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट
West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना परिसर में होली पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने पर मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुंडा ने की. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर दिया गया.
हुड़दंग और जोर-जबरदस्ती पर रहेगी सख्ती
पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुंडा ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से एक-दूसरे को रंग लगाएं और किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें. अश्लील गाने बजाने, नशे में उत्पात मचाने या धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व के दौरान गश्त बढ़ाई जाएगी. संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.
गणमान्य नागरिकों की रही भागीदारी
बैठक में एसआई अभिनय कुमार सहित क्षेत्र के कई प्रमुख नागरिक मौजूद रहे. उपस्थित लोगों में निलेश ठक्कर, अनवर खान, सचिन सेठ, रमेश अग्रवाल, गौतम पोद्दार, राणा बोस, फिरोज खान, दीपु पान, फिरोज हुसैन, मोहम्मद यासीन, रिजवान अंसारी, अनीश ठक्कर, मोहम्मद कादिर, संजय गौड़, अंकेश यादव, मनोज सिंह, अरुण दास, बापि करुवा और एस.एन. तिवारी सहित अन्य शामिल थे. सभी ने एक स्वर में कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है और इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाना चाहिए. नागरिकों ने प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया.
इसे भी पढ़ें: इनकम टैक्स की बोकारो में दो जगहों पर छापेमारी, डीएमएफटी घोटाले की चल रही जांच
होलिका दहन और होली की तिथि तय
बैठक में पर्व की तिथियों को लेकर भी जानकारी दी गई. 2 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 4 मार्च को रंगों की होली उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाएगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और नियमों का पालन करें. पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें. सामूहिक सहयोग से ही पर्व को शांतिपूर्ण और यादगार बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: 27 फरवरी से चलेगी भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस, खलारी स्टेशन पर होगा ठहराव
