नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट
West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी के संत मेरीज चर्च में पास्का जागरण (ईस्टर विजिल) का महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. शनिवार देर रात आयोजित इस समारोह में सैकड़ों ख्रीस्तीय विश्वासी शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी साझा की.
रात 10 बजे शुरू हुआ
समारोह की शुरुआत रात 10 बजे पास्का मोमबत्ती और आग आशीष द्वारा हुई. इसके बाद ज्योति गुणगान की पारंपरिक विधि संपन्न की गई, जिसमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक संदेश दिया गया. पूरे चर्च में “अल्लेलूया” की गूंज ने भक्तिमय वातावरण बना दिया.
फादर जोर्ज एक्का ने दिया आध्यात्मिक संदेश
पल्ली पुरोहित फादर जोर्ज एक्का ने सभी धार्मिक रस्में पूरी की और कहा कि पास्का केवल उत्सव नहीं बल्कि आत्ममंथन, जीवन में बदलाव और बुराइयों पर विजय का पर्व है. उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु का पुनरुत्थान ख्रीस्तीय विश्वास का आधार है और यह हमें आशा, साहस और नई दिशा प्रदान करता है.
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित
इस पावन अवसर पर सेंट मेरी स्कूल की सिस्टरगण, अजित होरो, उर्सूला बोहरा, संगीता लकड़ा, मनोज लकड़ा, भिन्सेट एक्का, रवि वेक, विलियम लकड़ा, अनुपमा लकड़ा, पावन तिर्की, एलियस लकड़ा, स्टैला कांडुलना सहित बड़ी संख्या में ख्रीस्तीय विश्वासी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज आएंगे रांची, 5 अप्रैल को अभिनंदन
यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल
