पश्चिमी सिंहभूम: जगन्नाथपुर में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 22 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद

West Singhbhum Excise Department: जगन्नाथपुर के मूड़आई गांव में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी की. छापेमारी में अवैध महुआ शराब जब्त किया गया. कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

West Singhbhum Excise Department: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है. उत्पाद विभाग ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 22 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है. छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी 

उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मूड़आई गांव में अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से गांव में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान मौके से 22 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई. छापेमारी के दौरान नवीन सरदार और कृष्णा सरदार को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

अवैध शराब कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान 

बरामद शराब को विभाग ने जब्त कर लिया है. उत्पाद निरीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि अवैध शराब के कारोबार से दूर रहें तथा कहीं भी इस तरह की गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल उत्पाद विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें. विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: लाखों रुपये खर्च कर बूटी मोड़ में बनाया गया मीट हाउस, बरसों से बना है शोपीस, देखें वीडियो

 यह भी पढ़ें: रांची में 177 करोड़ में बनेगा पहला शानदार सिक्स लेन का स्मार्ट रोड, फुटपाथ के साथ बनेगा साइकिल ट्रैक

यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >