पश्चिमी सिंहभूम: संदिग्ध हालत में युवक की हत्या, सुबह चाचा के साथ गया था, रात को डोभा में मिली लाश

West Singhbhum Crime News: पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय युवक लवसन दिग्गी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव को मनरेगा डोभा में फेंक दिया गया. युवक को सुबह रिश्ते के चाचा घर से बुलाकर ले गये, जिसके बाद मृतक वापस लौटा. काफी छानबीन के बाद रात में डोभा में शव मिला.

West Singhbhum Crime News, चाईबासा (मझगांव): मझगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्फोली टोला गाडासाई में गुरुवार को एक 17 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को मनरेगा योजना के डोभा में फेंक दिया गया. मृतक की पहचान सिल्फोड़ी गांव निवासी लवसन दिग्गी (पिता – देवेंद्र दिग्गी) के रूप में की गई है. मृतक के बड़े भाई संजय दिग्गी ने बताया कि गुरुवार तड़के लगभग 4:30 बजे पड़ोस के ही रिश्ते के चाचा घर आए और लवसन को बाहर बुलाकर अपने साथ ले गए. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. परिवार और ग्रामीणों ने पूरे दिन खोजबीन की. खोजबीन में वह चाचा भी साथ था, जिसने युवक को बुलाकर ले गया था.

रात 11 बजे युवक का शव डोभा में तैरता दिखा

इसी दौरान रात लगभग 11 बजे परिजन और ग्रामीण मनरेगा योजना के तहत बने डोभा की ओर पहुंचे, जहां पानी में युवक की चप्पल तैरती दिखाई दी. पास जाकर देखने पर डोभा के भीतर युवक का शव भी दिखा. रात अधिक होने की वजह से शव को नहीं निकाला गया.

Also Read: बिरसा मुंडा जेल से डांस वीडियो वायरल, बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधा- हाईकोर्ट से की बड़ी मांग

सुबह दी गयी पुलिस को सूचना

शुक्रवार सुबह मामले की सूचना मझगांव थाना को दी गई. थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को डोभा से बाहर निकलवाया. युवक के सिर और दाहिने कान के पास चोट के निशान पाए गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है.

युवक को बुलाकर ले जाने वाला चाचा गांव से फरार

परिजनों का आरोप है कि शव दिखने के बाद से युवक को घर से बुलाकर ले जाने वाला कथित चाचा गांव से फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. मझगांव थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. प्राथमिक सूचना में यह भी पता चला है कि मृतक को मिर्गी की बीमारी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

Also Read: सरायकेला की सड़कें बनी कब्रगाह: 10 महीनों में गयी 176 जानें, रफ्तार पर ब्रेक लगाने प्रशासन फेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >