West Singhbhum News : नोवामुंडी के लम्पाहेसा गांव में मना उलगुलान दिवस

नोवामुंडी के लम्पाहेसा गांव में मना उलगुलान दिवस

नोवामुंडी. नोवामुंडी प्रखंड के लम्पाहेसा गांव में सोमवार को ग्रामीण मुंडा विवशेन लागुरी की अध्यक्षता में उलगुलान दिवस मनाया गया. ज्ञात हो कि 19 मई, 2011 को भूतत्व व सर्वे विभाग चाईबासा ने सर्वे के आधार पर 52 गांवों को चिह्नित किया. इसमें लम्पाहेसा गांव में सबसे पहले जमीन मापी का कार्य शुरू किया गया. इस दौरान पूरे गांव के ग्रामीणों ने घरों से बाहर निकलकर विरोध किया. इसमें विभाग के कुछ पदाधिकारी घायल हुए थे. इस कार्य का विरोध करने वालों में योगेश्वर लागुरी व ओबिन लागुरी को जेल भी जाना पड़ा था. इसके बाद से हर साल उस दिन की याद में 19 मई को उलगुलान दिवस मनाया जा रहा है. जिस स्थल पर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया था, वहां पत्थर गड़ी कर दी. हर साल मुर्गा की बलि दी जाती है.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सह आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया रहे. इस दौरान विपी सिंह लागुरी, राजेश लागुरी, चन्द मुन्नी लागुरी, जोगेन्द्र लागुरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >