प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
West Singhbhum News: उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम और अधीक्षक उत्पाद, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने तांतनगर ओपी और मंझारी थाना क्षेत्र के ग्राम खड़िया सिन्दरी में छापेमारी कर दो अवैध चुलाई शराब निर्माण स्थलों को ध्वस्त कर दिया.
700 किलो जावा-महुआ बरामद, दो अवैध भट्ठियां ध्वस्त
छापेमारी के दौरान टीम ने शराब बनाने के लिए रखे गए करीब 700 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ तथा 20 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की. जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि संचालित दोनों अवैध भट्ठियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया. इस मामले में भट्ठी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
लाइसेंसी दुकानों का किया निरीक्षण
उपायुक्त के निर्देशानुसार लाइसेंसी शराब दुकानों की निगरानी के तहत यशोदा टॉकीज के पास स्थित कंपोजिट शराब दुकान का भी औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने और निर्धारित एमआरपी पर ही मदिरा की बिक्री करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षक सिन्हा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: रामगढ़ : पतरातू की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा सिद्धिटेक स्किल्ड, हुनर से मिल रही नई पहचान
यह भी पढ़ें: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी
