मझगांव: मझगांव प्रखंड क्षेत्र में शनिवार देर शाम तेज आंधी और बारिश से प्रखंड़ के धोबाधोबिन ग्राम कुकुरसुड में एक महुआ पेड़ रुपा गुईंया के मकान पर गिर गया. जिससे मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया ओर मकान में सो रहे गर्भवती महिला व बच्चे दबे हुए थे. गांव के युवक सागर तिरिया ने जानकारी देते हुऐ कहा कि क्षेत्र में शाम से अचानक बदले मौसम से रुपा गुईंया के मकान समीप एक पुराने विशाल पेड़ थी. रात लगभग 9 बजे काफी जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर देखा तो रुपा के घर के ऊपर पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे मकान पर गिरा हुआ था. घर के अंदर से चीख पुकार की आवाज सुनायी दी तो ग्रामीणों के साथ किसी तरह घर के अन्दर घुसे तो देखा कि रुपा की पत्नी व दो बच्चे दबे हुए थे. किसी तरह बाहर निकाला गया. तो देखा कि रुपा की गर्भवती पत्नी सिनी गुईया को पेट, कमर आदि जगह में गम्भींर चोट लगी थी. महिला को गांव से निजी वाहन से रात लगभग 10:30 बजे मझगांव सीएचसी लाया गया ,उपस्थित डाक्टर सनातन चातार ने प्रथामिक उपचार करके बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. रविवार सूबह लभगभ आठ बजे चाईबासा से महिला को टाटा रेफर कर दिया है, घायल गर्भवती महिला की स्थिति नाजूक है. वही दोनों बच्चे इलाज के बाद बेहतर है.
मझगांव मे आंधी तूफान से घर में गिरा पेड़, गर्भवती महिला सहित दो बच्चे जख्मी
मझगांव में तेज आंधी-तूफान के कारण घर पर पेड़ गिरने से गर्भवती महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

घर के ऊपर गिरा पेड़ व घायल गर्भवती महिला | Prabhat Khabar Network