West Singhbhum News : सोनुआ में जेसीबी पलटने से खलासी की मौत, एक गंभीर

खूंटी जिला के अड़की गांव का रहने वाला था मंगरा मुंडा

सोनुआ.

सोनुआ थाना की बोयकेड़ा पंचायत के सुदूर पहाड़ी स्थित मुंडरी गांव के पास जेसीबी पलटने से दबकर खलासी की मौत हो गयी, जबकि जेसीबी पर सवार एक अन्य खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुधवार शाम की है. सोनुआ पुलिस ने गुरुवार को मुंडरी गांव पहुंच कर शव को बरामद किया. मृतक की पहचान खूंटी जिला के अड़की गांव निवासी मंगरा मुंडा (22) के रूप में की गयी है. घटना में गंभीर रूप से घायल बिरसा मुंडा का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक बुधवार को मुंडरी गांव के पहाड़ी पर जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था. शाम को जेसीबी पहाड़ी से नीचे उतरने के समय पलट गया. इसमें दबकर खलासी की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >