प्रतिनिधि, चक्रधरपुर: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत चंद्री पंचायत के शारदा हाई स्कूल, बोडदा बाईडीह में शनिवार को आगामी जन्माष्टमी त्योहार के मद्देनजर फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान बच्चों ने स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में आकर्षक ढंग से सजाया, जिसने सभी का मनमोह लिया. विद्यालय के निदेशक भजनलाल महतो ने बताया कि आगामी जन्माष्टमी त्योहार को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों का ट्रायल लिया गया, जिसमें उन्होंने बालकृष्ण के रूप में अपनी प्रस्तुति देकर सभी को प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला. शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी रचनात्मक सोच की सराहना की. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर शारदा हाई स्कूल में बच्चों ने दिखाया उत्साह, फेस पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर शारदा हाई स्कूल में बच्चों ने दिखाया उत्साह, फेस पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

फेस पेंटिंग प्रतियोगिता के दौरान शारदा हाई स्कूल के बच्चे