चक्रधरपुर: ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने बताया कि रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत आरटी जन, वेल्डर, कारपेंटर, चौकीदार एवं लोहार श्रेणी के कर्मचारी वर्ष 2019 से पोशाक भत्ता से वंचित थे. इस मुद्दे को यूनियन ने मंडल और जोन स्तर के अधिकारियों के समक्ष लगातार उठाया. यूनियन के प्रयासों के बाद रेल प्रशासन ने गंभीर कदम उठाते हुए संबंधित कर्मचारियों को आगामी वेतन के साथ 6,250 रुपये पोशाक भत्ता भुगतान करने का निर्णय लिया है. यह भत्ता प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में दिया जाता है. इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर है. यूनियन ने चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता आरपी मीना के प्रति आभार जताया है. साथ ही, लंबित आवास भत्ता और साइकिल भत्ता का जल्द भुगतान करने की मांग की है.
रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों को मिलेगा पोशाक भत्ता

इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा पोशाक भत्ता, अगले वेतन में 6,250 का होगा भुगतान | Prabhat Khabar Network
Copied link
रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब उन्हें 6,250 रुपये का पोशाक भत्ता मिलेगा। यूनियन के प्रयासों के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला।