West Singhbhum News : तिरंगा यात्रा में देशभक्ति नारों से गूंजा शहर

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति नारों से गूंजा शहर

गुवा. मेघाहातुबुरु में सोमवार को झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया. लोगों में देशभक्ति के प्रति जोश दिखायी दिया. देशभक्ति नारों से पूरा शहर गूंज उठा. यात्रा मुख्य बाजार, स्कूल रोड, चौक-चौराहों से होती हुई शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी. शहरवासी अपने-अपने घरों से निकलकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया. जगह-जगह फूल बरसाकर लोगों ने देशभक्तों को सलाम किया. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने इस आयोजन के माध्यम से देश की अखंडता, एकता और सैनिकों के बलिदान को स्मरण करते हुए लोगों को जागरूक किया. आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा देश के वीर सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए निकाली गयी. तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा, सिर पर बंधी देशभक्ति पट्टियां और गगनचुंबी नारों से युवाओं ने वातावरण को देशभक्तिमय कर दिया. इस दौरान पुलिसकर्मी भी मुस्तैद दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >