चक्रधरपुर. बालाजी मंदिर में पंचहनिका ब्रह्मोत्सव पूजा 29 मई से

चक्रधरपुर के बालाजी मंदिर में 29 मई से धूमधाम से पंचहनिका ब्रह्मोत्सव पूजा की जायेगी. इसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु के भक्त पहुंचेंगे.

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर के पांचमोड़ स्थित बालाजी मंदिर में 29 मई से 2 जून तक पंचहनिका ब्रह्मोत्सव पूजा की जायेगी. इसके लिए आंध्र एसोसिएशन की ओर से तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. मंदिर में रंग-रोगन और सजावट किया जा रहा है. 29 मई को ब्रह्मोत्सव का विधिवत उद्घाटन होगा. इस भव्य आयोजन में आंध्र प्रदेश, तेलगांना, तमिलनाडु सहित देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त चक्रधरपुर पहुंचेंगे. तिरुपति से 13 सदस्यीय पुजारियों का दल आचार्य अनंत रायनचार्युलु के नेतृत्व में चक्रधरपुर पहुंचेंगे. आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष केटी राव ने कहा कि इस साल भी धूमधाम से भगवान बालाजी का ब्रह्मोत्सव मनाया जाएगा. आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष केटी राव, सचिव वीवीआर मूर्ति, कोषाध्यक्ष एम कृष्णा, एमके राव, एजे डोरा, के गोविंद राव, सोनू आदि इसकी तैयारी में जुटे हैं. 29 मई को ब्रह्मोत्सव का उद्घाटन होगा, 30 मई को सुदर्शन होम, सहस्त्र दीप अलंकार, 31 मई को सामूहिक कुमकुम अर्चना, महाभोग वितरण, शोभायात्रा, 2 जून को वेंकटेश्वर कल्याणम का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >