पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वंदना सभा आयोजित, आरपीएफ हेड कांस्टेबल ने किया दीप प्रज्वलन

पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वंदना सभा आयोजित, आरपीएफ हेड कांस्टेबल ने किया दीप प्रज्वलन

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर

पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पंप रोड चक्रधरपुर में मंगलवार को आयोजित वंदना सभा का शुभारंभ चक्रधरपुर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हेड कांस्टेबल बालचंद साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने अतिथि का परिचय कराया तथा शिक्षा और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की. इसके पश्चात आचार्य सौभिक घटक ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. अपने संबोधन में हेड कांस्टेबल बालचंद साहू ने विद्यार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्या भारती से जुड़े विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी समुचित विकास होता है. उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों एवं माता-पिता की आज्ञा का पालन करने तथा जीवन में अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया.

उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को मानव तस्करी एवं अन्य अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी. कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार नहीं करनी चाहिए. किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा रेलवे क्षेत्र में होने पर रेलवे हेल्पलाइन 139मीनार पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है. कार्यक्रम में विद्यालय की आचार्याएं जयश्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, स्वास्तिक सोय, सुलेखा टुडू, सुचित्रा मुंडरी, चांदनी जोंको एवं जयंती तांती उपस्थित थीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mohanty

रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >