मंझारी : साप्ताहिक बाजार में लू से वृद्ध की मौत

दोपहर में अचानक जमीन पर गिरकर हुआ बेहोश.कुछ देर बाद हो गयी मौत, पोस्टमार्टम आज.

प्रतिनिधि, चाईबासा

मंझारी थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार भरभरिया में एक वृद्ध (72) की मौत हो गयी. मृतक की पहचान भरभरिया निवासी प्रमाणी बिरुवा के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. पुलिस ने बताया कि वृद्ध की मौत लू लगने से हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध साप्ताहिक बाजार भरभरिया गया था. दोपहर में अचानक जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया. कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को विलंब से अस्पताल पहुंचाने के कारण शव का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >