West Singhbhum News : सिंहभूम चेंबर : अब क्यूआर कोड से जमा कर सकेंगे नवीनीकरण शुल्क

सिंहभूम चेंबर : अब क्यूआर कोड से जमा कर सकेंगे नवीनीकरण शुल्क

चाईबासा.पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सत्र 2023-25 की 13वीं कार्यकारिणी की बैठक चाईबासा के एक रेस्टोरेंट में चेंबर के अध्यक्ष राजकुमार ओझा की अध्यक्षता में हुई. पिछली बैठक के कार्यों को संपुष्टि की गयी. बताया गया कि चेंबर की ओर रामनवमी पर जो स्टॉल लगाया गया था, उसके सफल आयोजन के लिए मुकेश और पवन अग्रवाल को चेंबर की ओर से आभार जताया गया. साथ ही चेंबर के सभी सदस्यों को सत्र 2025-2027 का नवीकरण शुल्क जमा करने के लिए कोषाध्यक्ष को अधिकृत किया गया. जल्द ही कोषाध्यक्ष की ओर से क्यूआर कोड जारी कर सभी सदस्यों से नवीनीकरण शुल्क लिया जाएगा. ताकि आगामी अगस्त माह में वार्षिक आमसभा के आयोजन के समय लेखा-जोखा प्रस्तुत कर सकें. बैठक में महासचिव संतोष सिन्हा, सह सचिव इम्तियाज खान, जगविंदर सिंह, मुकेश कुमार, छोटेलाल गुप्ता, छोटेलाल तामसोय, प्रकाश उपाध्याय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >