नोवामुंडी में अचानक बदला मौसम, हुई मूसलाधार बारिश

Noamundi Weather Change: नोवामुंडी में शुक्रवार सुबह मौसम बदल गया. तेज बारिश से कई इलाकों में जलजमाव हो गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट

Noamundi Weather Change: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली. आसमान घने काले बादलों से ढक गया और तेज मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. बारिश के साथ लगातार चमक रही आकाशीय बिजली और बादलों की तेज गर्जना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया. कई बार बिजली की चमक इतनी तेज थी कि पलभर के लिए आसपास का इलाका रोशनी से जगमगा उठता था, जबकि गर्जना की आवाज सुनकर लोगों के दिल दहल उठे. 

आकाशीय बिजली और गर्जना से डरे बच्चे 

स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चे इस भयावह मौसम से काफी सहमे नजर आए. बिजली की तेज चमक और कानों को कंपा देने वाली गर्जना के कारण कई बच्चे डर गए और क्लास में ही सिमटकर बैठ गए. शिक्षकों ने बच्चों को हिम्मत बंधाई. अभिभावकों में भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता देखी गई. 

बनी जल जमाव की स्थिति

लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नोवामुंडी के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई. सड़कों, गलियों और निचले क्षेत्रों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा, जबकि पैदल राहगीरों को भी काफी दिक्कत हुई. 

अचानक बदले मौसम से जनजीवन प्रभावित

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल के दिनों में इतनी तेज बारिश, बिजली की चमक और बादलों की गर्जना एक साथ कम ही देखने को मिली थी. अचानक बदले मौसम ने पूरे क्षेत्र में भय और सतर्कता का माहौल बना दिया. इलाके में बादलों की गड़गड़ाहट गूंजती रही और बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. पी एच सी परिसर, रेल फाटक के निकट, कुम्हार टोली रोड, शिशु मन्दिर स्कूल मार्ग, काली मन्दिर परिसर और कई जगह जल जमाव देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

यह भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >